हरियाणा विधानसभा कर्मियों को लोकसभा जैसी ट्रेनिंग:स्पीकर बोले- सचिवालय के नियम बदलेंगे, MLA हॉस्टल का विस्तार होगा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब लोकसभा की तर्ज पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। स्पीकर ने बताया कि विधानसभा में एआई बेस्ड रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेशन सिस्टम भी शुरू किया जाएगा,

हरियाणा विधानसभा कर्मियों को लोकसभा जैसी ट्रेनिंग:स्पीकर बोले- सचिवालय के नियम बदलेंगे, MLA हॉस्टल का विस्तार होगा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब लोकसभा की तर्ज पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। स्पीकर ने बताया कि विधानसभा में एआई बेस्ड रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेशन सिस्टम भी शुरू किया जाएगा, जिससे कार्यवाही का रिकॉर्ड और अनुवाद ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा का अपना स्वतंत्र सचिवालय है। इसके नियमों में बदलाव (अमेंडमेंट) के लिए काम किया जा रहा है और इस काम के लिए एक विशेषज्ञ को भी नियुक्त किया गया है।

MLA हॉस्टल का भी विस्तार होगा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि विधानसभा परिसर में एक प्रिंट और डिजिटल गैलरी बनाई जाएगी। इसमें न केवल संसदीय प्रणाली को दिखाया जाएगा बल्कि हरियाणा की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि MLA हॉस्टल के विस्तार की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और परिसर में एक नई डिस्पेंसरी भी बनाई जाएगी। इसके लिए यूटी प्रशासन से बातचीत चल रही है।

पहले दिन विधानसभा सत्र 6 बार स्थगित होने पर उन्होंने कहा कि सत्र को सुचारू रूप से चलाना हमारी जिम्मेदारी है। सार्थक चर्चा हो, इसलिए कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। 90 सदस्यीय विधानसभा में 16 विधायक गैर हाजिर रहे विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा, 4 दिवसीय मानसून सत्र काफी अच्छा रहा। 

सत्र में 90 सदस्यीय विधानसभा के पहले दिन 74 सदस्यों ने हिस्सा लिया, दूसरे दिन 71, तीसरे दिन 73 और आखिरी दिन 70 विधायकों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें 8 विधेयक पास किए गए हैं। शून्यकाल के दौरान 3 बैठकें रही है, जिसको हमने 4 घंटे का समय दिया और 69 सदस्यों ने अपनी बात रखी। बीजेपी के 30 सदस्यों को 99 मिनट ओर कांग्रेस के 34 सदस्यों को 129 मिनट का समय मिला साथ ही इनेलो के 2 विधायकों को 7 मिनट बोलने का मौका दिया गया। 80 सवालों के ड्रॉ में 56 प्रश्न लगे स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

ड्रॉ के जरिए आए 80 सवालों में से 56 सवालों पर चर्चा की गई। इसके अलावा 40 ध्यानाकर्षण सूचनाएं मिलीं, जिनमें से 11 को स्वीकार किया गया। किसानों और सीईटी जैसे विषयों पर भी सदन में बहस हुई। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को स्थगन प्रस्ताव पर तीन घंटे चर्चा चली, जिसमें 17 विधायकों ने अपने विचार रखे। सत्र के दौरान 3 सरकारी प्रस्ताव पेश किए गए और 7 विधेयक पास हुए। इस बार विधानसभा की कार्यवाही को 1585 दर्शकों ने देखा। लोगों की कार्यवाही में रुचि बढ़े, इसके लिए काम हो रहा स्पीकर ने कहा, लोगों के अंदर विधायिका के लिए रुचि बढ़े इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

सत्र के दौरान महामहिम राज्यपाल का पहली बार आगमन हुआ। सभी सदस्यों ने उनका सम्मान भी किया। सीधे प्रसारण की इस बार गाइडलाइन जारी की गई। सत्र में पहली बार समापन के अवसर पर राज्य गीत चलाया गया। 26 अगस्त को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। सभी विधायकों से जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने की अपील की गई। सदन के अंदर भविष्य का रोड मैप भी बताया गया।

Latest News Latest Media Community