हरियाणा के छह जिलों में डेंगू का डंक:रेवाड़ी में आंकड़ा सौ के पार; भिवानी को छोड़कर अब तक 365 केस आ चुके, एडवाइजरी जारी
हरियाणा में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू के 365 और मलेरिया के 105 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति रेवाड़ी जिले की है. जहां डेंगू के अकेले 107 मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के मामलों में रेवाड़ी के अलावा 05 अन्य जिलों गुरुग्राम में 49,
हरियाणा में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू के 365 और मलेरिया के 105 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति रेवाड़ी जिले की है. जहां डेंगू के अकेले 107 मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के मामलों में रेवाड़ी के अलावा 05 अन्य जिलों गुरुग्राम में 49, पंचकूला में 17, करनाल में 26, सोनीपत में 25 और रोहतक में 24 केसों के साथ तेजी से इजाफा देखा गया है।
इन जिलों में मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क करते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सभी जिलों में सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है और अब मरीजों के सैंपल प्रदेश की 27 परीक्षण प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। भिवानी को छोड़कर सभी जिलों में डेंगू में डेंगू के केस प्रदेश का भिवानी जिला ऐसा है, जहां से अभी तक एक भी डेंगू का केस सामने नहीं आया है।
जबकि दूसरी तरफ प्रदेश के अन्य 21 जिलों से डेंगू और मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं। अंबाला से 4, चरखी दादरी से 9, फरीदाबाद से 8, फतेहाबाद से 1, हिसार से 10, झज्जर से 14, जींद से 9, करनाल से 9, कुरुक्षेत्र से 5, महेंद्रगढ़ से 10, नूह से 5. पलवल से 2, पानीपत से 13. सिरसा से 3 और यमुनानगर से 15 केस सामने आए हैं।
जारी हुई एडवाइजरी, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहने और बुखार की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। अधिकारियों के अनुसार मानसून के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी आम बात है, लेकिन इस बार रफ्तार कुछ अधिक देखी जा रही है। जिससे सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।



