रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा लापता के लगाए पोस्टर:देर रात पुल पर चिपकाए, लोगों की सुध नहीं लेने के लगाए आरोप

रोहतक के सांपला ब्लॉक में देर रात को एक व्यक्ति ने पुल की दीवार पर गढ़ी सांपला किलोई से विधायक व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। साथ ही आरोप लगाया कि सांपला हलके के लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिन्हें विधायक व सांसद बनाया, वो हालचाल

रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा लापता के लगाए पोस्टर:देर रात पुल पर चिपकाए, लोगों की सुध नहीं लेने के लगाए आरोप

रोहतक के सांपला ब्लॉक में देर रात को एक व्यक्ति ने पुल की दीवार पर गढ़ी सांपला किलोई से विधायक व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। साथ ही आरोप लगाया कि सांपला हलके के लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिन्हें विधायक व सांसद बनाया, वो हालचाल पूछने भी नहीं आ रहे। भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा लापता के पोस्टर लगाने वाले समाजसेवी शिवकुमार रंगीला ने बताया कि 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम रहे और दीपेंद्र हुड्डा लगातार सांसद बन रहे है।

 लेकिन सांपला हलके के लोगों की सुध लेने का उनके पास समय तक नहीं है। बरसात के बाद पानी खेतों में खड़ा है। 3 वार्डों में पानी घरों के अंदर भरा हुआ है, जिसकी निकासी नहीं हो रही। शिव कुमार रंगीला ने बताया कि एक महीने से पानी घरों में भरा है और उनकी आवाज सुनने वाला ना प्रशासन है और ना कोई जनप्रतिनिधि। भाजपा सरकार कहती है कि भूपेंद्र हुड्डा का हलका है, वो विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठाते।

लेकिन भूपेंद्र हुड्डा तो चुनाव के बाद सांपला में नजर ही नहीं आ रहे। पोस्टर लगाकर सांपला के लोगों की सुध लेने की मांग शिव कुमार रंगीला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा लापता होने के पोस्टर लगाने के पीछे यह उद्देश्य है कि शायद ये लोग सांपला के लोगों की सुध लेने के लिए आ जाए और जो परेशानी लोगों को हो रही है, उसका समाधान करवा सके।

फिलहाल सांपला की जनता काफी परेशान है और उनकी बात कोई नहीं सुन रहा। 2 बार विधानसभा का लड़ चुके चुनाव समाजसेवी शिव कुमार रंगीला 2014 से लेकर 2019 तक सांपला में पार्षद रहे और 2019 में बेरी हलके से विधानसभा का निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 2024 में गोहाना हलके से विधानसभा का चुनाव लड़ा, वहां भी हार का सामना करना पड़ा।

Latest News Latest Media Community