सोनीपत के अगवानपुर ROB दिसंबर तक होगा तैयार:विधायक देवेन्द्र कादियान ने किया निरीक्षण

सोनीपत जिले के गन्नौर के अगवानपुर रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद यह पुष्टि हुई है कि आरओबी का कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य

सोनीपत के अगवानपुर ROB दिसंबर तक होगा तैयार:विधायक देवेन्द्र कादियान ने किया निरीक्षण

सोनीपत जिले के गन्नौर के अगवानपुर रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद यह पुष्टि हुई है कि आरओबी का कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। हालांकि रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण अटका पड़ा है। इस रुकावट के चलते स्थानीय निवासियों को रेलवे ट्रैक जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

विधायक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी अड़चनों को जल्द दूर करने के कड़े निर्देश दिए हैं। ​विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश ​स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें और निर्माण में आ रही रुकावटों को देखते हुए, बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के इंजीनियर भी मौजूद थे। विधायक ने अधिकारियों से काम रुकने के कारण पूछे और सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल स्थापित करें और जल्द से जल्द समस्याओं को हल करें। ग्रामीण ट्रैक पार करने को मजबूर ​स्थानीय निवासियों ने विधायक को अपनी गंभीर समस्या से अवगत कराया।

 ग्रामीणों ने बताया कि आरओबी और आरयूबी दोनों का काम अधूरा होने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गया है। उनके पास अब रेलवे ट्रैक को पैदल पार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जो सीधे तौर पर उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है। ग्रामीणों ने तत्काल समाधान की मांग की है, ताकि संभावित बड़े हादसे को टाला जा सके। ​आरओबी दिसंबर 2025 तक होगा पूरा ​एचएस आरडीसी के एक्सईएन नरेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान विधायक को आश्वस्त किया कि आरओबी का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब केवल रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा बनाना शेष है।

एक्सईएन ने दिसंबर 2025 तक कार्य को हर हाल में पूरा कर लेने की समय सीमा दी है। ​विधायक ने दिए सख्त निर्देश ​निरीक्षण पूरा होने के बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जनता की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने विभागों को आदेश दिया कि वे आपसी तालमेल बनाकर सभी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करें। विधायक ने कहा कि प्रशासन इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहा है और वह स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। इस दौरान एसडीएम प्रवेश कादियान, रेलवे एक्सईन नवीन छिक्कारा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ अनिल चहल और फॉरेस्ट विभाग से विशाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News Latest Media Community