फरीदाबाद में बदमाशों का सिर मुंडवा बीच बाजार घुमाया:एक बैशाखी तो दूसरा व्हीलचेयर पर; जहां दहशत फैलाई, वहीं कराई परेड
हरियाणा के फरीदाबाद में कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना और शशिकांत को क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह डबुआ मार्केट में सिर मुंडवाकर घुमाया। इस दौरान कमल भड़ाना व्हीलचेयर पर था और शशिकांत बैसाखी के सहारे चल रहा था। इनके पीछे बदमाश रोहित उर्फ छिद्दा और मनीष उर्फ गोलू भी चल रहा था।
हरियाणा के फरीदाबाद में कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना और शशिकांत को क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह डबुआ मार्केट में सिर मुंडवाकर घुमाया। इस दौरान कमल भड़ाना व्हीलचेयर पर था और शशिकांत बैसाखी के सहारे चल रहा था। इनके पीछे बदमाश रोहित उर्फ छिद्दा और मनीष उर्फ गोलू भी चल रहा था। जानकारी के अनुसार, नंगला गांव के निवासी कमल भड़ाना पर 15 मामले दर्ज हैं, जबकि शशिकांत पर 6 मामले दर्ज हैं।
इनमें फिरौती, फायरिंग, लूटपाट और हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। हाल ही में दोनों ने न्यू जनता कॉलोनी में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग कर उसे फिरौती देने के लिए धमकाया था। इसके अलावा, एक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर लूटपाट करने का मामला भी दर्ज है। चारों बदमाशों को पुलिस ने चार दिन पहले ही एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।
सूरजकुंड रोड पर हुआ दूसरा एनकाउंटर गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस चार दिन पहले ब्रांच सेक्टर 30 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शशिकांत और उसका साथी रोहित किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सूरजकुंड रोड से गुजरेंगे। जिसके बाद करीब साढ़े 4 बजे दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस निकल पड़ी। कुछ ही समय में पुलिस टीम मानव रचना के पास दलबल के साथ पहुंच गई, जैसे ही आरोपी दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रुकने और आत्मसमर्पण की बजाय पुलिस पर ही फायर करने लगे।
जिसमें एक गोली सब-इंसपेक्टर विजय कुमार को भी लगी, हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में मारी गोली बदमाशों की तरफ से चलाई गई गोलियों के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों तरफ से कई राउंड फायर किए गए। लेकिन तभी एक गोली शशिकांत के पैर में लगी और वो वहीं पर गिर गया। साथी को गिरता देख दूसरे बदमाश ने भी आत्मसमर्पण कर लिया।



