फरीदाबाद में ईआरवी दुर्गा शक्ति टीम पर हमला:महिला ने कॉन्स्टेबल को काटा, मकान का ताला तोड़ने की मांग

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के कुम्हार वाड़ा इलाके में शाम को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पुलिस की ईआरवी दुर्गा शक्ति टीम के साथ मारपीट करते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी और एक कॉन्स्टेबल को काट खाया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

फरीदाबाद में ईआरवी दुर्गा शक्ति टीम पर हमला:महिला ने कॉन्स्टेबल को काटा, मकान का ताला तोड़ने की मांग

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के कुम्हार वाड़ा इलाके में शाम को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पुलिस की ईआरवी दुर्गा शक्ति टीम के साथ मारपीट करते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी और एक कॉन्स्टेबल को काट खाया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस पहुंचने पर चिल्लाई महिला सिटी थाने में दर्ज केस के अनुसार, ईआरवी पर तैनात एएसआई नेपाल सिंह ने शिकायत दी कि सोमवार को डायल 112 पर कुम्हार वाड़ा की शशि नामक महिला ने सूचना दी थी कि उसके मकान पर उसके ननदोई ने ताला लगा दिया है। सूचना मिलते ही दुर्गा शक्ति पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर महिला शशि जोर-जोर से चिल्लाने लगी और पुलिसकर्मियों से मकान का ताला तोड़ने की मांग करने लगी।

महिला पुलिसकर्मी की पकड़ी गिरेबान पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि चूंकि मकान मालिक रमन कुमार मौके पर नहीं है, ऐसे में ताला तोड़ा जाना संभव नहीं है। इस बात पर महिला बुरी तरह गुस्से में आ गई और अचानक महिला पुलिसकर्मी पूजा का गिरेबान पकड़ लिया। उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को किया काबू जब कॉन्स्टेबल कुलदीप ने पूजा को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी महिला ने उस पर भी हमला कर दिया।

इस दौरान उसने दोनों पुलिसकर्मियों को काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से महिला को काबू किया और थाने ले आई। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला शशि के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आज कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे एक सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।

Latest News Latest Media Community