रोहतक में गैर जाट को जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी:हुड्डा गुट के दोनों समर्थक, लंबे समय से कांग्रेस में पूरा परिवार

रोहतक में कांग्रेस ने अपने ग्रामीण व शहरी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जाट लैंड होने के बावजूद दोनों क्षेत्रों में गैर जाट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता इससे खुश नजर नहीं आ रहे, लेकिन खुलकर कुछ बोल भी नहीं रहे। कांग्रेस ने ओबीसी समाज से आने वाले कुलदीप केडी को रोहतक शहरी का

रोहतक में गैर जाट को जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी:हुड्डा गुट के दोनों समर्थक, लंबे समय से कांग्रेस में पूरा परिवार

रोहतक में कांग्रेस ने अपने ग्रामीण व शहरी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जाट लैंड होने के बावजूद दोनों क्षेत्रों में गैर जाट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता इससे खुश नजर नहीं आ रहे, लेकिन खुलकर कुछ बोल भी नहीं रहे। कांग्रेस ने ओबीसी समाज से आने वाले कुलदीप केडी को रोहतक शहरी का जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि एससी वर्ग से आने वाले बलवान रंगा को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों काफी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी भी है, जिसके कारण उन्हें मौका मिला है। कांग्रेस एससी सेल के रहे जिलाध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए गए बलवान रंगा का पूरा परिवार लंबे समय से कांग्रेस में है। बलवान रंगा खुद भी बचपन से कांग्रेस में रहे हैं और 1989 में पहली बार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2013 से लेकर 2022 तक रविदास हॉस्टल के प्रधान रहे। बलवान रंगा गांव घिलौड़ में 2016 से लेकर 2021 तक सरपंच रहे और 2015 से लेकर अब तक कांग्रेस एससी सेल के जिलाध्यक्ष पद पर रहे।

बलवार रंगा हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही अपना नेता मानते हैं और उसी का उन्हें फायदा भी मिला है। टीम दीपेंद्र हुड्डा में सक्रिय रहे कुलदीप केडी रोहतक शहरी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए कुलदीप केडी का परिवार भी कांग्रेस में लंबे समय से है। कुलदीप केडी की बात करें तो दीपेंद्र व भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी है और टीम दीपेंद्र हुड्डा में काफी समय से सक्रिय भूमिका में रहे हैं। कुलदीप केडी ऑटो यूनियन के प्रधान रहे और पिछले बिहार चुनाव में औरया विधानसभा का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

कुलदीप केडी को भूपेंद्र हुड्डा के नजदीकी होने का फायदा मिला है। बड़े चेहरों को किया दरकिनार कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को लेकर स्थानीय बड़े चेहरों को फिर से दरकिनार किया। हालांकि जाट लैंड होने के बावजूद ओबीसी व एससी चेहरों पर दांव खेला, लेकिन इससे कुछ कार्यकर्ता खुश नजर नहीं आ रहे। हालांकि अभी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे, लेकिन दबी जुबान में विरोध साफ देखने को मिल रहा है।

Latest News Latest Media Community