रोहतक के जर्जर हाल स्टेडियम में मनेगा आजादी का पर्व:बिल्डिंग का निकल रहा प्लास्टर, सीएम नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी ध्वजारोहण करेंगे। लेकिन जहां सीएम का कार्यक्रम है, उसी बिल्डिंग की नीचे से छत व दीवारों का प्लास्टर निकल रहा है। छत में दरारें आई हुई हैं, जिसकी तरफ प्रशासन का ध्यान तक नहीं है।

रोहतक के जर्जर हाल स्टेडियम में मनेगा आजादी का पर्व:बिल्डिंग का निकल रहा प्लास्टर, सीएम नायब सैनी करेंगे ध्वजारोहण

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी ध्वजारोहण करेंगे। लेकिन जहां सीएम का कार्यक्रम है, उसी बिल्डिंग की नीचे से छत व दीवारों का प्लास्टर निकल रहा है। छत में दरारें आई हुई हैं, जिसकी तरफ प्रशासन का ध्यान तक नहीं है। स्टेडियम में बने कुछ कमरों को छोड़ दें तो अधिकांश कमरों के शीशे टूटे हुए है। कमरों की दीवार खराब होती जा रही है। स्टेडियम की जो पैड़ी बनी हुई है, उसके नीचे से भी प्लास्टर झड़ रहा है। वहीं, पंखे टूट चुके हैं और बिजली की तार पर निकली हुई है।

साथ ही गंदगी का आलम बना हुआ है। शौचालयों में टूटी हुई है टूटियां, बह रहा पानी राजीव गांधी स्टेडियम की बात करें तो देखभाल के अभाव में शौचालयों की टूटियां तक गायब हो चुकी है। शौचालयों में बिना टूटियों के पानी बह रहा है। यहां तक कि दरवाजे भी टूटे हुए हैं। वहीं, पीने के पानी के लिए बनाई प्याऊ केवल दिखावे की है, जबकि उसमें टूटियां तक नहीं लगी हुई। स्टेडियम में एथलेटिक का सी गायब स्टेडियम की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां कार्यक्रम होना है, उसके ऊपर एथलेटिक पवेलियन लिखा हुआ है, जिसका सी गायब हो चुका है।

इसकी तरफ प्रशासन का ध्यान तक नहीं है। वहीं, स्टेडियम के मुख्य द्वार राजीव गांधी स्टेडियम लिखा हुआ है जो फीका पड़ चुका है। दिखावे का लगा फायर ब्रिगेड सिस्टम राजीव गांधी स्टेडियम में आगजनी से सुरक्षा के लिए फायर सिस्टम तो लगाया गया था, लेकिन आज वह फायर सिस्टम केवल दिखावे का रह गया है। फायर सिस्टम पर जंग लग चुका है, जिसमें से पानी निकलना तो दूर, चलना भी मुश्किल है। ऐसे में अगर कोई हादसा हुआ तो कैसे सुरक्षा हो पाएगी। टंकियों में नहीं पानी, भरी हुई है गंदगी राजीव गांधी स्टेडियम के टॉप पर पानी की टंकियां रखी हुई है, जो केवल शो पीस बनकर रह गई हैं। टंकियों में पानी की एक बूंद भी नहीं है, उल्टा टंकियों में गंदगी भरी हुई है। वहीं, स्टेडियम के ऊपरी हिस्से की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि सालों से सफाई ही नहीं हुई।

गंदगी के कारण बदबू मार रही है। मधुमक्खियों के लगे हुए हैं छत्ते स्टेडियम में जहां सीएम का कार्यक्रम होना है, उसके ऊपर मधु मक्खियों के छत्ते लगे हुए है। अगर कार्यक्रम के दौरान मधु मक्खियां छिड़ी तो हादसा हो सकता है, क्योंकि कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चे मौजूद रहेंगे। साथ ही शहरवासी, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद होंगे। व्यवस्था को करवाया जा रहा दुरुस्त डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। स्टेडियम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए है। जो भी कमियां रही, उन्हें ठीक करने के बारे में अधिकारियों को कहा गया है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है।

Latest News Latest Media Community