रोहतक में नवीन जयहिंद ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम:कहा-सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का करे समाधान
रोहतक में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ समाजसेवी नवीन जयहिंद ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन और सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मेयर और डीसी हाउस के बाहर कचरा डाला जाएगा।
रोहतक में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ समाजसेवी नवीन जयहिंद ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन और सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मेयर और डीसी हाउस के बाहर कचरा डाला जाएगा। नवीन जयहिंद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की समस्या का समाधान दो दिनों में नहीं होता है तो वीरवार को दोबारा कमिश्नर के पास पहुंचेंगे।
उसके बाद भी कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो जब भी सीएम रोहतक आएंगे, उनके हेलिकॉप्टर के चारों तरफ शहर का पूरा कचरा डालने का काम किया जाएगा। ठेके की बजाय HKRN में शामिल करे सरकार नवीन जयहिंद ने कहा कि नगर निगम में पिछले 10 सालों से कर्मचारी डोर टू डोर कचरा उठाने का काम करते है, लेकिन इन्हें HKRN में शामिल करने की बजाय ठेके पर लगाया हुआ है। सीएम ठेका प्रथा खत्म करने की बात करते है, लेकिन दूसरी तरफ कर्मचारियों को HKRN में शामिल नहीं कर रहे। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
सफाई व्यवस्था के लिए प्रशासन जिम्मेदार नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, उसके लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है। जब कर्मचारियों के पास साधन–संसाधन ही नहीं होंगे तो ये काम कैसे करेंगे। शासन, प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी, पूरी तनख्वाह, पूरे साधन–संसाधन व पूरे कर्मचारी उपलब्ध करवाने चाहिए। सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें नागरिक नवीन जयहिंद ने कहा कि शहर वासियों को भी सफाई कर्मचारियों का साथ देना चाहिए। क्योंकि यही लोग घर–घर से कूड़ा–कचरा उठाकर ले जाते है। कोरोना काल में भी जब सब लोग अपने-अपने घरों में बैठे थे, तब यही कर्मचारी सड़कों पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।



