अभय चौटाला करते हैं हमारे नाम का जाप:रेवाड़ी में बोले दीपेंद्र, उनका जनाधार खिसक गया, भगवान का जाप करें कुछ मिलेगा

रेवाड़ी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला की पार्टी का जनाधार खिसक गया है। इसलिए वे 11 साल से हमारे नाम का जाप कर रहे हैं। अगर भगवान के नाम का करते तो शायद कुछ मिल जाता। दीपेंद्र हुड्‌डा सोमवार को रेवाड़ी में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कार्यालय का उद्धाटन करने के लिए पहुंचे थे।

अभय चौटाला करते हैं हमारे नाम का जाप:रेवाड़ी में बोले दीपेंद्र, उनका जनाधार खिसक गया, भगवान का जाप करें कुछ मिलेगा

रेवाड़ी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला की पार्टी का जनाधार खिसक गया है। इसलिए वे 11 साल से हमारे नाम का जाप कर रहे हैं। अगर भगवान के नाम का करते तो शायद कुछ मिल जाता। दीपेंद्र हुड्‌डा सोमवार को रेवाड़ी में कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कार्यालय का उद्धाटन करने के लिए पहुंचे थे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने 3 दिन पूर्व बयान दिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के लिए दीपेंद्र-भूपेंद्र जिम्मेदार हैं।

इन लोगों के कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। दीपेंद्र ने उसी बयान पर पलटवार करते हुए रेवाड़ी में अभय सिंह चौटाला को जवाब दिया है। दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि 2009 में इनेलो मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में थी। साल 2014 में भी उनकी पार्टी विपक्षी दल था और वे विपक्ष के नेता थे लेकिन 2019 तक उनसे न पार्टी संभली और ना ही परिवार। 2024 में तो अभय की हालत ऐसी हुई की खुद भी चुनाव हार गए। ऐसे में हमें कोसने की बजाए अपनी पार्टी व परिवार पर ध्यान देना चाहिए।

गाली को गलत मुद्दा बना रही भाजपा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में मंच से किसी ने गाली दी, वो कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कोई अचानक से आया और बोलकर चला गया। ऐसे व्यक्ति को कानून से तो सजा मिलनी चाहिए, इसके साथ ही समाज में ऐसे व्यक्तियों को जगह नहीं मिली चाहिए। लेकिन भाजपा उसे कांग्रेसी बताकर गलत कार्य कर रही है।

मंच पर एकजुट दिखी कांग्रेस रेवाड़ी में कांग्रेस के मंच पर कार्यकर्ता एकजुट दिखाई दिए। ग्रामीण जिलाध्यक्ष के कार्यालय में कैप्टन अजय यादव के बेटे और पूर्व विधायक चिंरजीव राव भी दीपेंद्र के साथ मौजूद रहे। वहीं शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल रहे, जो कैप्टन अजय यादव गुट से माने जाते हैं। गुटबाजी को लेकर सांसद दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। एकजुटता के साथ ही भाजपा की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा।

Latest News Latest Media Community