रोहतक में मोडिफाई बाइक साइलेंसर पर पुलिस एक्शन:मौके पर कटवाए गए नकली साइलेंसर, बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया

हरियाणा के रोहतक के महम में मॉडिफाइड बाइक साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को एक्शन लिया। क्रांति चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कई बाइकों के अवैध और कानफोडू साइलेंसर को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, कुछ युवक जानबूझकर बाइक के मूल साइलेंसर को बदलकर उच्च ध्वनि वाले नकली साइलेंसर लगा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने न केवल भारी जुर्माना लगाया, बल्कि कई वाहनों के अवैध साइलेंसर मौके पर ही कटवा दिए। शहर के लोगों ने कहा कि पुलिस का यह बेहतर कदम है। तेज आवाज वाली बाइक की संख्या बढ़ गई थी। पुलिस ने वाहन मालिकों को मूल साइलेंसर लगाने के निर्देश दिए हैं।

Latest News Latest Media Community