रोहतक में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन:ढोल-नगाड़ों के साथ निकले जुलूस, गौकर्ण सरोवर में प्रतिमाओं की विदाई, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
रोहतक में शनिवार को गणेश उत्सव का समापन हुआ। शहर में धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन जुलूस निकाले गए और गौकर्ण सरोवर पहुंचे, जहां गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों में जोश और उत्साह देखा गया। शहर में सैकड़ों जगहों पर उत्सव मनाया गया। लगभग 20 बड़े पंडाल और कई छोटे पंडाल
रोहतक में शनिवार को गणेश उत्सव का समापन हुआ। शहर में धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन जुलूस निकाले गए और गौकर्ण सरोवर पहुंचे, जहां गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों में जोश और उत्साह देखा गया। शहर में सैकड़ों जगहों पर उत्सव मनाया गया। लगभग 20 बड़े पंडाल और कई छोटे पंडाल बनाए गए, जहां गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। 10 दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद इन प्रतिमाओं का भारी संख्या में विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान की 2 तस्वीरें.. प्रशासन की तरफ से गौकर्ण सरोवर पर की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की व्यवस्था गौकर्ण सरोवर पर करवाई गई। गौकर्ण सरोवर में करीब साढे 3 फुट तक पानी भरा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। साथ ही अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की। शहर में ढोल नगाड़ों के साथ निकाले जुलूस गणेश विसर्जन के दौरान शहर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए।
रास्तों में रंग उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते गाते गौकर्ण सरोवर तक पहुंचे। वहीं, डीजे बजाते हुए भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने डांस किया। इस दौरान शहर में पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। गौकर्ण सरोवर के पास रूट किया डायवर्ट पुलिस की तरफ से गौकर्ण सरोवर के पास रूट को डायवर्ट करवाया गया। सरोवर तक केवल एक ट्राली को जाने दिया, जबकि बाकी वाहनों को पहले ही दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने व्यवस्था को बखूबी संभाले रखा और किसी प्रकार की परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं आने दी।



