रोहतक में मुआवजे को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन:2022 का पैसा देने की मांग, बोले- बीमा कंपनियां कोई जवाब नहीं दे रही

हरियाणा के रोहतक जिले में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने डीसी आफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया और मुआवजे की मांग की। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि 2022 में फसल खराब हुई थी,

रोहतक में मुआवजे को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन:2022 का पैसा देने की मांग, बोले- बीमा कंपनियां कोई जवाब नहीं दे रही

हरियाणा के रोहतक जिले में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने डीसी आफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया और मुआवजे की मांग की।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि 2022 में फसल खराब हुई थी, जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला है। 2022 में खराब हुई फसल का तीसरी बार मुआवजा आया है, लेकिन वह भी किसानों को नहीं मिल रहा। मार्च में यह पैसा भी खत्म हो जाएगा। ओलावृष्टि के कारण खराब हुई थी फसल प्रीत सिंह ने कहा कि 2023 और 2024 में ओलावृष्टि के कारण करीब 22 गांवों की फसल खराब हुई थी, जिसका मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिला। बार-बार प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

डीसी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनका पैसा जारी करवाया जाएगा। बीमा कट गया, मुआवजा नहीं मिला किसान सभा के राज्य सचिव सुमित सिंह ने बताया कि किसानों का फसल बीमा योजना के तहत बीमा तो काट लिया गया, लेकिन मुआवजा नहीं मिल रहा। मुआवजे को लेकर बीमा कंपनियां कोई जवाब भी नहीं दे रही। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का तो नाम है, कंपनियां तो प्राइवेट है, जो बीमे का सारा पैसा डकार गई।

Latest News Latest Media Community