बाबा मस्तनाथ मठ में नागा साधुओं की निकलेगी ध्वज यात्रा:देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री होंगे शामिल
हरियाणा के रोहतक जिले में बाबा मस्तनाथ मठ में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हो चुका है, जिसमें देशभर से हजारों साधु संत व श्रद्धालु शामिल हो रहे है। बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेकने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री व सीएम भी शामिल होंगे। बाबा मस्तनाथ मठ आस्था व श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। यहां गुरु गोरखनाथ के शिष्य बाबा मस्तनाथ का समाधि स्थल है,
हरियाणा के रोहतक जिले में बाबा मस्तनाथ मठ में तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हो चुका है, जिसमें देशभर से हजारों साधु संत व श्रद्धालु शामिल हो रहे है। बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेकने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री व सीएम भी शामिल होंगे। बाबा मस्तनाथ मठ आस्था व श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। यहां गुरु गोरखनाथ के शिष्य बाबा मस्तनाथ का समाधि स्थल है, जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।
वैसे तो मठ में आसपास के कई गांवों की मानता है, लेकिन वार्षिक मेले के दिन देशभर से साधु संत व श्रद्धालु पहुंचते हैं। मिनी अक्षरधाम की तर्ज पर बन रहा समाधि स्थल बाबा मस्तनाथ मठ में समाधि स्थल को मिनी अक्षरधाम की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। अभी तक स्माधि स्थल का कार्य पूरा हुआ है, जबकि उसके आसपास कॉरिडोर का काम चल रहा है। पूरा परिसर मार्बल से तैयार किया गया है, जिसे बनाने में दर्जनों कारीगर लगे हुए है। दंगल रहेगा आकर्षण का केंद्र बाबा मस्तनाथ मठ में मेले के अंतिम दिन यानि नवमी को कुश्ती दंगल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
दंगल में इस वर्ष प्रथम इनाम 1,51,000 रुपए, द्वितीय 1,00,000 रुपए, तृतीय 51,000 रुपए, चतुर्थ 31,000 रुपए रखा गया है। इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में भी लाखों रुपए के इनाम वितरित किए जाएंगे। विदेशों से भी आएंगे श्रद्धालु बाबा मस्तनाथ मठ में आस्था रखने वाले श्रद्धालु न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी रहते हैं। वार्षिक मेले में बाबा मस्तनाथ मठ से दीक्षा लेकर निकले संत रूस, फ्रांस, पेरिस में भी है, जो वहां डेरा बनाकर लोगों को अध्यात्म की तरफ लेकर जा रहे हैं। सीएम के साथ मंत्री भी होंगे शामिल वार्षिक मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अनेक सांसद व विधायक शामिल होंगे। मेले में हर बार की तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। तीन दिवसीय मेले में रोजाना वीवीआईपी व वीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहेगा।



