फाग पर मस्तों की टोली ने मचाया धमाल:गांवों में खेली गई पारम्परिक होली तो शहर में भी दिखी कोरड़ों की मार

रोहतक जिले में फाग का दिन रंगों व मस्ती के साथ शुरू हुआ। फाग के दिन सुबह से ही शहर में जमकर अबीर गुलाल उड़ा, जिसमें बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल हुए। फाग के दिन लगभग हर चेहरे पर फाग का रंग चढ़ा और उनके अंदर उत्साह नजर आया। लोगों ने गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे के प्रतीक फाग के पर्व को पारम्परिक तरीके से मनाया। फाग के अवसर पर शहर की विभिन्न कालोनियों में डीजे की थाप पर युवा थिरकते नजर आए तो घर आंगन में ही फाग खेलते हुए देवर-भाभी ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। कुछ गांवों में तो पारम्परिक तरीके से फाग का उत्सव खेला गया, जिसमें देवर भाभी को रंग लगा रहा था तो भाभी भी देवर को कोड़े मारकर रस्म पूरी कर रही थी।

फाग पर मस्तों की टोली ने मचाया धमाल:गांवों में खेली गई पारम्परिक होली तो शहर में भी दिखी कोरड़ों की मार

रोहतक जिले में फाग का दिन रंगों व मस्ती के साथ शुरू हुआ। फाग के दिन सुबह से ही शहर में जमकर अबीर गुलाल उड़ा, जिसमें बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल हुए। फाग के दिन लगभग हर चेहरे पर फाग का रंग चढ़ा और उनके अंदर उत्साह नजर आया। लोगों ने गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे के प्रतीक फाग के पर्व को पारम्परिक तरीके से मनाया। फाग के अवसर पर शहर की विभिन्न कालोनियों में डीजे की थाप पर युवा थिरकते नजर आए तो घर आंगन में ही फाग खेलते हुए देवर-भाभी ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। कुछ गांवों में तो पारम्परिक तरीके से फाग का उत्सव खेला गया, जिसमें देवर भाभी को रंग लगा रहा था

तो भाभी भी देवर को कोड़े मारकर रस्म पूरी कर रही थी। कहीं-कहीं तो फाग का रंग लोगों पर खूब चढ़ा और मस्तों की टोलियां भी नजर आई, जो भांग की मस्ती में जमकर रंगोत्सव में डूबी रही। देर शाम मंगलाई गई होली भद्रा का साया होने के कारण वीरवार देर शाम को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दिन भद्रा का साया सुबह 10:04 से रात 10:30 तक रहा, जिसके कारण होलिका दहन का कार्यक्रम रात 10:30 के बाद रखा गया। श्रद्धालुओं ने होली दहन के बाद अपना उपवास खोला और संतान की लंबी आयु के लिए कामना की। डीसी के साथ पत्रकारों ने खेली होली डीसी धीरेंद्र खड़गटा के साथ पत्रकारों ने होली का त्योहार मनाया। प्रशासनिक कार्यालय में डीसी धीरेंद्र के साथ एसपी नरेंद्र बिजारणिया पहुंचे और पत्रकारों को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

डीसी धीरेंद्र ने कहा कि होली के दिन गिले शिकवे भूलकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाए और समाज में भाईचारा कायम रखे। भांग का सिर चढ़कर बोलेगा नशा फाग के उत्सव पर युवाओं ने ठंडाई का भी जमकर आनंद लिया। युवाओं ने ठंडाई में भांग मिलाकर पी, तो ऐसा नशा छाया कि हर कोई रंगों में रंगा नजर आया। भांग का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। वहीं, डीजे व ढोल की थाप पर भी भांग के नशे में लोगों ने जमकर मस्ती की। भाभी के कोरड़ों की बौछार से बचते नजर आए देवर फाग पर्व पर भाभी के कोरड़ों की बौछार से देवर बचते नजर आए।

परम्परा अनुसार देवर अपनी भाभी पर रंग उड़ाकर व पानी डालकर भागता है तो भाभी उसके पीछे मारने के लिए कोरड़ा लेकर भागती है। फाग पर ऐसा ही नजारा विभिन्न स्थानों पर देखने को मिला, जहां इसी परम्परा को कायम रखते हुए रंगों के इस पर्व को धूमधाम से गया। डेरा बाबा बालकपुरी में जमकर उड़ा रंग गुलाल डेरा बाबा बालकपुरी में होली का रंग श्रद्धालुओं पर जमकर चढ़ा। श्रद्धालुओं ने डेरे में पहुंचकर पहले बाबा बालकपुरी की समाधि पर माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल की थाप पर डेरे के महंत बाबा कर्णपुरी महाराज के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और रंगों के पर्व को धूमधाम से मनाया। डेरे में हर कोई फाग की मस्ती में झूमता हुआ नजर आया।

Latest News Latest Media Community