रोहतक में निकाय उम्मीदवारों के नामांकन की छंटनी:कल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी, चुनाव चिह्न होंगे अलॉट

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। दोपहर बाद करीब 4 बजे के बाद छंटनी कर नामांकन पत्रों की लिस्ट बनाई जाएगी। छंटनी में अगर किसी का नामांकन सही नहीं पाया गया तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

रोहतक में निकाय उम्मीदवारों के नामांकन की छंटनी:कल दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी, चुनाव चिह्न होंगे अलॉट

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। दोपहर बाद करीब 4 बजे के बाद छंटनी कर नामांकन पत्रों की लिस्ट बनाई जाएगी। छंटनी में अगर किसी का नामांकन सही नहीं पाया गया तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। साथ ही चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया जाएगा।

मेयर के लिए 5 तो पार्षदों के लिए 154 उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जिसमें भाजपा से रामअवतार वाल्मीकि, कांग्रेस से सूरजमल किलोई, AAP से अमित खटक, इनेलो से सूरज और निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार मैदान में है। अब देखना है कि कल कौन सा उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस लेगा या सभी चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्षद पद के लिए 154 उम्मीदवारों ने 22 वार्डों के लिए नामांकन पत्र भरा है। इनमें सबसे अधिक वार्ड 21 से 15 उम्मीदवार तो वार्ड 15 और 16 से मात्र दो-दो ही उम्मीदवार मैदान में है। दोनों वार्डों में उम्मीदवारों के बीच आमने सामने की टक्कर रहेगी। वहीं वार्ड एक से 13 तो वार्ड 12 से 11 उम्मीदवार मैदान में है।

Latest News Latest Media Community