रोहतक में जयपुर के दो साइबर ठग अरेस्ट:टास्क पूरा करने के नाम पर 8.45 लाख हड़पे, दो पहले ही पकडे़ जा चुके
रोहतक में टास्क पूरा करने के नाम पर 8 लाख 45 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। साइबर थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि
रोहतक में टास्क पूरा करने के नाम पर 8 लाख 45 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। साइबर थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि 20 जून को रिंकू की शिकायत पर साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने रिंकू को टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग कुल 8 लाख 45 हजार 84 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। जब पैसे वापस मांगे तो ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। साइबर ठगी मामले में आरोपी रतनलाल व राहुल काबू एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप ने मामले में जांच करते हुए आरोपी रतनलाल निवासी गांव कवरसा जिला जयपुर और राहुल निवासी गांव तेजाका बांस जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो साथी सुमित व सुजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एटीएम से राहुल निकालता था ठगी का रुपया एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रतनलाल अपने बैंक खाता में साइबर ठगी के रुपए अपने साथी राहुल के माध्यम से डलवाकर उन पैसों को एटीएम मशीन से निकाल कर अपना कमीशन रख लेता और बाकी बचे पैसों को आरोपी राहुल को दे देता था। आरोपी राहुल, रतनलाल से ठगी का पैसा कैश में लेकर साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में अपना कमीशन रखकर सीडीएम मशीन से डलवाता था।



