रोहतक थाने में पहुंचे नवीन जयहिंद:​​​​​​​फूल–पत्तों की माला-फलों की टोकरी लेकर गए, अवैध कब्जे का मिला था नोटिस

रोहतक के सेक्टर-6 में अवैध कब्जे का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद अर्बन एस्टेट थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे। इस दौरान नवीन जयहिंद फूल-पत्तों की माला पहनकर और फलों की टोकरी ले ई-रिक्शा चलाकर थाने में पहुंचे। साथ ही उन्होंने पुलिस को अपना जवाब पत्र भी दिया। नवीन जयहिन्द ने कहा कि उन पर केस करो या गिरफ्तार करो, आपकी मर्जी। पेड़, प्रकृति, पर्यावरण और पब्लिक के लिए लड़ना अगर पाप है, तो मैं पापी हूं। जनता के मुद्दे उठाना और उनके लिए लड़ना मेरे खून में है। किसी भी काम या आंदोलन का खुद जिम्मेदार हूं, इसलिए मेरे किसी अन्य साथी को परेशान ना किया जाए। पुलिस ने नोटिस का जवाब मांगा था, तो वे जवाब देने पहुंचे थे। साथ ही जयहिंद ने कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर जेल गए थे। लोगों की आवाज उठाते रहेंगे जयहिन्द ने कहा कि यहां पेड़ों के नीचे पूरे प्रदेश से लोग अपनी–अपनी समस्याएं लेकर आते है। उनकी समस्याएं सुनते है और मुद्दे उठाते है। अगर लोगों की समस्याएं सुनना, लोगों के मुद्दों की आवाज उठाना अपराध है तो ये अपराध होते रहेंगे। सरकार व प्रशासन से कहना चाहते है कि एक तरफ तो सरकार, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात कहते है। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा यहां पेड़ों को काटकर प्लॉट काटने की बात की जा रही है। प्लॉट धारकों को उनके प्लॉट आसपास खाली पड़ी जमीन पर भी दिए जा सकते है, तो पेड़ों को काटकर ही क्यों? सीएम और डीसी ले संज्ञान नवीन जयहिंद ने कहा कि एक पेड़ काटना एक आदमी की हत्या के बराबर है। जयहिन्द ने मुख्यमंत्री और डीसी से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इन पेड़ों को काटकर यहां प्लॉट काटने वाले मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। स्वयं या अपनी टीम को भेजकर इस मामले का निरीक्षण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इन पेड़ों के माली है ना कि मालिक। इन पेड़ों की ना तो कोई पार्टी है और ना ही इनका कोई नेता है, इसलिए हम इन पेड़ों की रखवाली कर रहे है। क्योंकि हमने सालों तक पानी डालकर इन पेड़ों को बड़ा किया है।

रोहतक थाने में पहुंचे नवीन जयहिंद:​​​​​​​फूल–पत्तों की माला-फलों की टोकरी लेकर गए, अवैध कब्जे का मिला था नोटिस

रोहतक के सेक्टर-6 में अवैध कब्जे का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद अर्बन एस्टेट थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे। इस दौरान नवीन जयहिंद फूल-पत्तों की माला पहनकर और फलों की टोकरी ले ई-रिक्शा चलाकर थाने में पहुंचे। साथ ही उन्होंने पुलिस को अपना जवाब पत्र भी दिया। नवीन जयहिन्द ने कहा कि उन पर केस करो या गिरफ्तार करो, आपकी मर्जी।

पेड़, प्रकृति, पर्यावरण और पब्लिक के लिए लड़ना अगर पाप है, तो मैं पापी हूं। जनता के मुद्दे उठाना और उनके लिए लड़ना मेरे खून में है। किसी भी काम या आंदोलन का खुद जिम्मेदार हूं, इसलिए मेरे किसी अन्य साथी को परेशान ना किया जाए। पुलिस ने नोटिस का जवाब मांगा था, तो वे जवाब देने पहुंचे थे। साथ ही जयहिंद ने कहा कि एक साल पहले आज ही के दिन वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर जेल गए थे। लोगों की आवाज उठाते रहेंगे जयहिन्द ने कहा कि यहां पेड़ों के नीचे पूरे प्रदेश से लोग अपनी–अपनी समस्याएं लेकर आते है। उनकी समस्याएं सुनते है और मुद्दे उठाते है।

अगर लोगों की समस्याएं सुनना, लोगों के मुद्दों की आवाज उठाना अपराध है तो ये अपराध होते रहेंगे। सरकार व प्रशासन से कहना चाहते है कि एक तरफ तो सरकार, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात कहते है। वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा यहां पेड़ों को काटकर प्लॉट काटने की बात की जा रही है। प्लॉट धारकों को उनके प्लॉट आसपास खाली पड़ी जमीन पर भी दिए जा सकते है, तो पेड़ों को काटकर ही क्यों? सीएम और डीसी ले संज्ञान नवीन जयहिंद ने कहा कि एक पेड़ काटना एक आदमी की हत्या के बराबर है।

जयहिन्द ने मुख्यमंत्री और डीसी से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इन पेड़ों को काटकर यहां प्लॉट काटने वाले मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। स्वयं या अपनी टीम को भेजकर इस मामले का निरीक्षण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इन पेड़ों के माली है ना कि मालिक। इन पेड़ों की ना तो कोई पार्टी है और ना ही इनका कोई नेता है, इसलिए हम इन पेड़ों की रखवाली कर रहे है। क्योंकि हमने सालों तक पानी डालकर इन पेड़ों को बड़ा किया है।

Latest News Latest Media Community