एग्जाम के दिन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट:परीक्षा केंद्र के लिए 2 बार बदलेगी बस; किस जिले जाने-ठहरने के क्या इंतजाम, पढ़ें

हरियाणा में ग्रुप-C के लिए 26 और 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) होगी। इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 में से 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। सिरसा, फतेहाबाद में मौसम साफ रह सकता है। जबकि, बाकी जिलों में बारिश हो सकती है। परीक्षार्थी बारिश से बचने के इंतजाम कर पहुंचें तो बेहतर होगा।

एग्जाम के दिन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट:परीक्षा केंद्र के लिए 2 बार बदलेगी बस; किस जिले जाने-ठहरने के क्या इंतजाम, पढ़ें

हरियाणा में ग्रुप-C के लिए 26 और 27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) होगी। इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 में से 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। सिरसा, फतेहाबाद में मौसम साफ रह सकता है। जबकि, बाकी जिलों में बारिश हो सकती है। परीक्षार्थी बारिश से बचने के इंतजाम कर पहुंचें तो बेहतर होगा। इन 2 दिनों में 15 हजार से ज्यादा सरकारी व प्राइवेट बसें और स्कूली बसें 30 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी। सुबह साढ़े 3 बजे से ही अभ्यार्थियों के लिए बस सर्विस शुरू हो जाएगी। अभ्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश के हर ब्लॉक से बसें चलेंगी और पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देंगी।

ब्लॉक से चलने के बाद ये बसें जिला मुख्यालय पर अभ्यार्थियों को छोड़ेंगी, जहां बस स्टैंड पर बने हेल्प डेस्क की मदद से छात्र संबंधित सेंटर के लिए शटल बस सर्विस के जरिए सेंटर तक पहुंच सकेंगे। यहां बसें अभ्यार्थियों को छोड़ने के बाद उसी सेंटर के पास खड़ी होंगी। शटल बसों पर नंबर से लेकर तमाम जानकारी लिखी होगी। इसके अलावा शटल बसें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस पूरा रूट खाली करवाएगी या ट्रैफिक को सुचारू करवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को एडवाइजरी जारी कर रूट प्लान तैयार करवा लिया गया है। बता दें कि हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 1,338 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस एग्जाम में इस बार रिकॉर्ड 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। CET ट्रैवल एप से बुक कर सकते हैं स्लॉट सरकार ने CET-2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ‘CET ट्रैवल’ नामक एक मॉडर्न मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया है।

Latest News Latest Media Community