हरियाणा में CET अभ्यर्थियों के लिए फ्री यात्रा का ऐलान - अभ्यर्थी के साथ एक सदस्य को भी सुविधा
हरियाणा सरकार ने CET एग्जाम के लिए जिला स्तरीय बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने एवं वापसी की व्यवस्था करने के लिए महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने और वापसी के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
हरियाणा सरकार ने CET एग्जाम के लिए जिला स्तरीय बस अड्डे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने एवं वापसी की व्यवस्था करने के लिए महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने और वापसी के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी सहायक के रूप में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। राज्य परिवहन द्वारा सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
शटल बस सेवा की भी सुविधा मिलेगी इसके अतिरिक्त, परीक्षा केन्द्रों के निकटतम बिंदुओं तक फ्री शटल बस सेवा का संचालन भी किया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए रोजाना लगभग 9000 साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी। 26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के चलते अभ्यर्थियों के ले जाने और लाने के लिए बड़ी संख्या में बसें लगाई जाएंगी, जिससे आम यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा सीमित रहेगी। सरकार ने कहा कि इन दोनों दिनों में नागरिकों से अपील है कि वे केवल विशेष या जरूरी कार्यों के लिए ही यात्रा करें।
अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाने की तैयारी CET के लिए 13.48 लाख ने रजिस्ट्रेशन किया है। परिवहन विभाग लगभग 8000 बसों का इंतजाम करने में जुटा हुआ है। परिवहन विभाग प्रयास कर रहा है कि डिपो अनुसार नजदीक से नजदीक स्थान से अभ्यर्थियों को लाने और ले जाया जा सके। HSSC एग्जाम के लिए कर रहा ये प्लानिंग 1. पड़ोसी जिले में एग्जाम सेंटर की तैयारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम की प्लानिंग में जुटा हुआ है। हालांकि आयोग अभी एडमिट कार्ड जारी करेगा, मगर प्रयास किया जा रहा है कि पहले की तरह पड़ोसी जिले में ही अभ्यर्थियों को एग्जाम देने के लिए जाना पड़े। आयोग चाह रहा है कि अंबाला जिले के अभ्यर्थियों का चंडीगढ़ में एग्जाम आयोजित किया जाए।
वहीं भिवानी जिले के अभ्यर्थियों का चरखी दादरी, हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत में एग्जाम हो। 2. चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए यमुनानगर जाना आसान चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों को यमुनानगर और चरखी दादरी के अभ्यर्थियों को महेंद्रगढ़, फरीदाबाद जिले के अभ्यर्थियों को पलवल, फतेहाबाद जिले के अभ्यर्थियों को जींद, सिरसा, गुरुग्राम के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, हिसार के अभ्यर्थियों को भिवानी, फतेहाबाद, जींद जाने की प्लानिंग पर काम हो रहा है। वहीं झज्जर जिले के अभ्यर्थियों का फरीदाबाद, रोहतक, जींद जिले के अभ्यर्थियों का कैथल, करनाल, पानीपत, कैथल जिले के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, पंचकूला, करनाल जिले के अभ्यर्थियों का पंचकूला एग्जाम कराया जा सकता है।
3. नूंह के अभ्यर्थी गुरुग्राम, फरीदाबाद जाएंगे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र जिले के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, महेंद्रगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूह जिले के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल जाना पड़ सकता है। पलवल के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, नूह, पंचकूला के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, यमुनानगर, पानीपत के अभ्यर्थियों को सोनीपत, रेवाड़ी के अभ्यर्थियों को गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, गुरुग्राम, सिरसा के अभ्यर्थियों को हिसार, सोनीपत के अभ्यर्थियों को गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के अभ्यर्थियों को अंबाला और चंडीगढ़ भेजने की प्लानिंग पर आयोग मंथन कर रहा है।



