हरियाणा में CET पर 2 नई चीजें सामने आईं:कैंडिडेट पर शक हुआ तो कमीशन बुलाएंगे; OMR शीट पर नाम-रोल नंबर खुद भरने होंगे

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले ग्रुप-C के पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर 2 नई चीजें सामने आई हैं। पहला, इस बार कैंडिडेट्स को OMR शीट पर नाम और रोल नंबर खुद लिखने होंगे। पहले यह लिखे हुए आते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दूसरा, एग्जाम के बाद जांच के दौरान कैंडिडेट की

हरियाणा में CET पर 2 नई चीजें सामने आईं:कैंडिडेट पर शक हुआ तो कमीशन बुलाएंगे; OMR शीट पर नाम-रोल नंबर खुद भरने होंगे

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाले ग्रुप-C के पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर 2 नई चीजें सामने आई हैं। पहला, इस बार कैंडिडेट्स को OMR शीट पर नाम और रोल नंबर खुद लिखने होंगे। पहले यह लिखे हुए आते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दूसरा, एग्जाम के बाद जांच के दौरान कैंडिडेट की पहचान पर कमीशन को शक हुआ तो उसे दोबारा जांच के लिए कमीशन बुलाया जाएगा। तब उसे साबित करना होगा कि उसने ही एग्जाम दिया है और यह फॉर्म उसका ही है। सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर लाइव आकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एग्जाम हॉल में 24 बुकलेट का एक सेट होगा। जो भी टीचर वहां होंगे, वे आपको दिखाएंगे कि सेट सील बंद है या नहीं। अगर सील ठीक है, तो कमरे में से कोई भी दो कैंडिडेट उस पर साइन करेंगे। अगर सील खुली हुई है, तो उस पर साइन न करें और हमें बताएं, हम कार्रवाई करेंगे। एग्जाम के पैटर्न पर चेयरमैन ने कहा कि एग्जाम 25 प्रतिशत हरियाणा से होगा, जिसमें हरियाणा की जीके, हिस्ट्री आदि शामिल होगी।

75% अन्य सब्जेक्ट से आएगा। 75% मार्क्स में कंप्यूटर भी शामिल है। सभी यूट्यूबर और कोचिंग सेंटर चलाने वालों से अनुरोध है कि वे पेपर का एनालिसिस तभी करें जब चारों शिफ्ट के पेपर हो जाएं, उससे पहले नहीं। उधर, सरकार ने परिवहन विभाग के कमिश्नर को लेटर लिखकर कहा है कि CET को लेकर जितना भी खर्चा आएगा, वह सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन उठाएगा। सरकार की तरफ से एग्जाम सेंटर जाने के लिए 2 दिन कैंडिडेट्स के लिए बस सुविधा फ्री की गई है।

चेयरमैन की CET पर 3 अहम बातें... चेयरमैन ने कैंडिडेट्स के सवालों के जवाब दिए...

सवाल: क्या ओएमआर शीट पर नाम, पिता का नाम, रोल नंबर आदि पहले से लिखे होंगे?

जवाब: नहीं, इस बार बच्चों को ही खुद रोल नंबर व अन्य जानकारी भरनी होगी।

सवाल: क्या परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड और वोटर कार्ड के अलावा दूसरी आईडी भी मान्य होंगी?

जवाब: हां, हरियाणा सरकार की तरफ से जारी हर पहचान पत्र मान्य होगा।

सवाल: कैटेगरी चेंज करने का मौका कब मिलेगा?

जवाब: कैटेगरी चेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को रिजल्ट जारी होने के बाद मौका दिया जाएगा।

सवाल: क्या परीक्षा से एक दिन पहले भी बसें फ्री होंगी?

जवाब: इसको लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से बात हुई है और इस पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही वे अपनी तरफ से इसको लेकर निर्देश देंगे, उनके डायरेक्शन देखते रहें।

सवाल: क्या क्वेश्चन पेपर को ले जाने दिया जाएगा या जमा करवाना होगा?

जवाब: यह हमारे ध्यान में है और इस पर विचार चल रहा है। जल्दी ही इसको लेकर हम फैसला लेंगे और निर्देश देंगे।

सवाल: नया सीईटी होने के बाद क्या पुराना सीईटी रद्द हो जाएगा?

जवाब: पुराने सीईटी का रिजल्ट घोषित होने की तारीख से वह 3 साल के लिए मान्य है। 

Latest News Latest Media Community