रोहतक निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति:MLA बीबी बत्रा ने बुलाई मीटिंग, मेयर प्रत्याशी के लिए प्रचार की लगाई ड्यूटी
रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। MLA बीबी बत्रा ने अपने ऑफिस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई और मेयर उम्मीदवार सूरजमल किलोई के पक्ष में प्रचार करने के लिए ड्यूटी लगाई। MLA बीबी बत्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने रोहतक का जो हाल किया है,
रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। MLA बीबी बत्रा ने अपने ऑफिस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई और मेयर उम्मीदवार सूरजमल किलोई के पक्ष में प्रचार करने के लिए ड्यूटी लगाई। MLA बीबी बत्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने रोहतक का जो हाल किया है, वह सबके सामने है। यह समय जनता को भ्रामक प्रचार से हटकर सच के प्रति जागरूक करने का है।
सभी प्रत्याशी इस चुनाव को संगठित होकर लड़े। जो भी प्रत्याशी किसी दूसरे साथी की उसके वार्ड में मदद कर सकता है, जरूर करें। भाजपा ने नगर निगम को गर्त में पहुंचाया MLA बीबी बत्रा ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम क्षेत्र को गर्त में पहुंचाने का काम किया है। रोहतक में कोई मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां गंदा पानी सप्लाई ना हो रहा हो, पानी की सप्लाई नियमित नहीं है, सीवर व्यवस्था ध्वस्त है, सड़कें टूटी पड़ी है, घरों के गेट पर तारे लटक रही हैं, यातायात व्यवस्था का सबसे बुरा हाल है। भाजपा राज में निगम के जनता काटती रही चक्कर मेयर पद प्रत्याशी सूरजमल किलोई ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा के झूठ को लोग जानते हैं, लोगों ने निगम के चक्कर काटे हैं, उन्हें पता है कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। अब रोहतक के पास मौका है अपनी सरकार चुनने का, ऐसी सरकार जिसमें घमंड ना हो, जो उनकी सेवक हो। सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने कहा कि सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर अपनी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें। कांग्रेस का इस चुनाव को लेकर जो घोषणा पत्र आने वाला है, उसको जनता के बीच लेकर जाए। सोशल मीडिया पर अपने शब्दों और आचरण का विशेष रूप से ध्यान रखें।



