रोहतक निकाय चुनाव के लिए वोटिंग:8 बजे शुरू होगा मतदान, मेयर पद के लिए 5 कैंडिडेट, 22 वार्डों में 121 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 22 वार्डों में 121 पार्षद उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मेयर पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए शहर में 285 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां प्रति बूथ औसतन 1130 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रोहतक निगम के 22 वार्डों में 11 आरक्षित नगर निगम क्षेत्र में 22 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों को आरक्षित किया गया है। 23 दिसंबर 2024 को ड्रा के माध्यम से 11 आरक्षित वार्डों की सूची जारी की गई थी। इनमें वार्ड 2,3,4,5 अनुसूचित जाति, बीसी-ए व बी के लिए वार्ड 8, 18, 21 आरक्षित है। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड 6, 10, 14 व 22 आरक्षित किए गए।

Latest News Latest Media Community