रोहतक डीसी का 6 से ज्यादा गांव में दौरा:खेतों में भरे पानी का लिया जायजा, बोले-300 पंप से हो रही निकासी

रोहतक जिले के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को जिले के छह से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने कृषि भूमि से जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने बनियानी, बहु अकबरपुर, पटवापुर, कलानौर ग्रामीण और कलानौर शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया।

रोहतक डीसी का 6 से ज्यादा गांव में दौरा:खेतों में भरे पानी का लिया जायजा, बोले-300 पंप से हो रही निकासी

रोहतक जिले के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को जिले के छह से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने कृषि भूमि से जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने बनियानी, बहु अकबरपुर, पटवापुर, कलानौर ग्रामीण और कलानौर शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए 300 से अधिक पंप सेट लगाए गए हैं।

ड्रेन में निर्धारित क्षमता से कम पानी उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ड्रेन नंबर 8 में पानी निर्धारित क्षमता से कम है। इस दौरान उन्होंने बहु-अकबरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान से पानी निकासी के निर्देश दिए।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे शामिल साथ ही लाखन माजरा लिंक ड्रेन का निरीक्षण कर अतिरिक्त पंप सेट लगाने एवं बनियानी गांव के जोहड़ से तत्काल जल निकासी के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, सिंचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News Latest Media Community