हरियाणा में पहली बार चलेगा सूदखोरों के खिलाफ अभियान:हाईलेवल मीटिंग में फैसला; अधिक ब्याज वसूल रहे

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मधुबन में आयोजित दो दिवसीय हाई लेवल मीटिंग में प्रदेशभर के सीनियर ऑफिसर के साथ लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, जन सुरक्षा और जनसेवा को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि पुलिसिंग का मूल

हरियाणा में पहली बार चलेगा सूदखोरों के खिलाफ अभियान:हाईलेवल मीटिंग में फैसला; अधिक ब्याज वसूल रहे

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मधुबन में आयोजित दो दिवसीय हाई लेवल मीटिंग में प्रदेशभर के सीनियर ऑफिसर के साथ लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, जन सुरक्षा और जनसेवा को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि पुलिसिंग का मूल उद्देश्य जनता को न्यायसंगत, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। मीटिंग में डीजीपी ने फील्ड से मिले फीडबैक के बाद फैसला लिया कि पुलिस आने वाले 15 दिनों तक सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

इसको लेकर उन्होंने जिलों के पुलिस अधिकारियों को प्लानिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दबाव डालकर प्रॉपर्टी अपने नाम करा रहे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी कपूर ने सबसे पहले सूदखोरी की अमानवीय प्रथा पर कठोर रुख अपनाने की वकालत की। उन्होंने कहा, हरियाणा पुलिस प्रदेशभर में सूदखोरों के अत्याचार के खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान ऐसे सभी अत्याचारी सूदखोरों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये वे लोग हैं जो जरूरतमंदों को ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दे कर और ब्याज वसूली के नाम पर शोषण, धमकी और दबाव डालते हैं।

ये लोग गरीब और असहाय लोगों की संपत्ति तक हड़प लेते हैं। सूदखोरों के प्रॉपर्टीज अटैच के ऑर्डर डीजीपी ने मीटिंग में कहा, यह न केवल समाज की आर्थिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है, बल्कि मानव गरिमा पर भी गंभीर आघात है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सूदखोरों की अवैध कमाई और संपत्ति को भी नियमानुसार अटैच किया जाए और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को जनहित से जोड़ते हुए लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी आम नागरिक ऐसे सूदखोरों के जाल में न फंसे। महिला क्राइम की सीनियर अधिकारी खुद करें जांच महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कपूर ने निर्देश दिए कि महिला विरुद्ध अपराधों का पर्यवेक्षण उच्च अधिकारी स्वयं करें और पीड़िताओं की काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए ।

उन्होंने कहा कि यदि जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपी महिला को परेशान करता है तो इसे गंभीरता से लिया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में वर्ष 2024 की समान अवधि की तुलना में रेप, रेप के प्रयास, अपहरण, छेड़छाड़ और दहेज हत्या जैसे सभी प्रमुख शीर्षकों में 16% से 25% तक की कमी आई है। दुर्गा बटालियन करेगी मजनुओं के खिलाफ कार्रवाई यह भी बताया गया कि DSRAF के 46 वाहनों को डायल 112 के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, रोहतक के सुनारिया में एक महिला पुलिस 'दुर्गा बटालियन' स्थापित की गई है, जिसमें कुल 540 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।

इसके साथ ही, प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में हॉटस्पॉट और हॉट रूट चिह्नित किए गए हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है तथा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके| सीलिंग प्लान बनाने के निर्देश दिए मीटिंग में हिंसक अपराधों की रोकथाम के लिए जिलों के सीलिंग प्लान का गहन अध्ययन करने और इन्हें और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। 

साथ ही ईआरवी और पीसीआर पर जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि अपराधियों को अपराध करने से रोक जा सके एवं अपराध हो जाने के बाद उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। अब तक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ये की कार्रवाई मीटिंग में बताया गया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक हरियाणा पुलिस ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है। इस अवधि में 110 मुठभेड़ों में 13 खूंखार अपराधी मारे गए और 156 घायल हुए। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से 9 कुख्यात बदमाशों का प्रत्यर्पण कराया गया, 70 लुकआउट सर्कुलर और 27 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए।

साथ ही 29 फर्जी पासपोर्ट मामलों में एफआईआर दर्ज कर 21 पासपोर्ट रद्द किए गए। संगठित अपराध और उसके ऑनलाइन महिमामंडन पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। जिसमें 54 आपत्तिजनक गाने और कई अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए गए। नशा मुक्ति अभियान और संपत्ति कुर्की डीजीपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के सभी गांव और वार्ड को नशामुक्त घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। इसके लिए प्रेरित टीमें गठित की जाए और औषधि नियंत्रक विभाग को साथ लेकर मेडिकल एसोसिएशनों, केमिस्टों और फार्मासिस्टों के साथ नियमित बैठकें हों। उन्होंने नशा तस्करों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति अटैच करने के भी निर्देश दिए।

Latest News Latest Media Community