रोहतक के सिविल अस्पताल की होगी मरम्मत:सीएम की तरफ से दिया गया बजट, रोजाना मांग रहे प्रोग्रेस रिपोर्ट
रोहतक के सिविल अस्पताल को अब खुद इलाज की जरूरत पड़ गई है। अस्पताल की सिलिंग निकली हुई है, जिसके कारण हादसा होने का डर है। ऐसे में अस्पताल की मरम्मत करने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी की तरफ से बजट दिया गया, जिसकी रोजाना प्रोग्रेस रिपोर्ट ली जा रही है। सिविल अस्पताल की सिलिंग कई जगह
रोहतक के सिविल अस्पताल को अब खुद इलाज की जरूरत पड़ गई है। अस्पताल की सिलिंग निकली हुई है, जिसके कारण हादसा होने का डर है। ऐसे में अस्पताल की मरम्मत करने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी की तरफ से बजट दिया गया, जिसकी रोजाना प्रोग्रेस रिपोर्ट ली जा रही है। सिविल अस्पताल की सिलिंग कई जगह से निकली हुई हैं तो कहीं से पानी टपक रहा है। गायनी विभाग की तरफ तो सिलिंग का बुरा हाल है।
मरीजों को ध्यान में रखते हुए सिलिंग की रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है। इसके लिए सरकार ने बजट जारी किया, जिसके बाद सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। एडीसी ने दिए सीएमओ को निर्देश एडीसी नरेंद्र कुमार ने सीएमओ रमेश चंद्र आर्य को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। अस्पताल परिसर में मरम्मत के कार्य को लेकर रोजाना प्रोग्रेस रिपोर्ट दी जाए। साथ ही ड्यूटी रोस्टर प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए जाए।
अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। एक बार पहले हो चुका हादसा सिविल अस्पताल में कुछ वर्ष पहले अचानक सिलिंग गिर गई थी, लेकिन उस समय कोई हादसा नहीं हुआ। क्योंकि सिलिंग शाम के समय गिरी थी और उस समय कोई मरीज ओपीडी में नहीं था। काफी समय बाद सिलिंग को ठीक करवाया गया था।
लेकिन गायनी विभाग की तरफ सिलिंग टपक रही थी, जिससे पैर फिसलने का डर हमेशा बना रहता था। अस्पताल में रिपेयरिंग का करवाया जा रहा काम सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि सिविल अस्पताल में रिपेयरिंग का काम करवाया जा रहा है। सरकार की तरफ से बजट आया हुआ है। सिलिंग को ठीक करवाने के साथ-साथ अन्य मरम्मत के कार्य भी करवाए जा रहे है। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।



