रोहतक साइबर क्राइम की गुरुग्राम में रेड:6 ठगों को किया गिरफ्तार, 11.80 लाख कैश बरामद, शेयर मार्किट का देते थे झांसा

हरियाणा के रोहतक जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी मामले में 6 आरोपियों को गुरुग्राम से काबू किया। साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन एप के माध्यम से ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरुग्राम में अलग-अलग सोसाइटी में रहकर ठगी को अंजाम दे रहे थे।

रोहतक साइबर क्राइम की गुरुग्राम में रेड:6 ठगों को किया गिरफ्तार, 11.80 लाख कैश बरामद, शेयर मार्किट का देते थे झांसा

हरियाणा के रोहतक जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी मामले में 6 आरोपियों को गुरुग्राम से काबू किया। साइबर ठग लोगों को ऑनलाइन एप के माध्यम से ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरुग्राम में अलग-अलग सोसाइटी में रहकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साइबर ठगी करने वाला गिरोह गुरुग्राम में सक्रिय है। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम में रेड की और अलग-अलग जगहों से आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से ठगी में प्रयोग करने वाला सामान भी बरामद किया।

11 लाख 80 हजार कैश बरामद SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि साइबर ठगी मामले में आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 80 हजार रुपए कैश बरामद किया है। साथ ही अलग-अलग बैंकों के 30 चेक, 19 एटीएम कार्ड, ठगी में प्रयोग होने वाले 7 मोबाइल बरामद किए है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुनाफे का लालच देकर करते थे ठगी SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को टास्क देकर और मोटे मुनाफे का लालच देकर आरोपी उन्हें ठगी का शिकार बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में एक रोहतक, एक झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और एक सोनीपत का रहने वाला है।

सभी को गुरुग्राम से काबू किया है। साइबर क्राइम टीम में ये रहे शामिल SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुग्राम से आरोपियों को काबू करने वाली टीम में पीएसआई प्रतीक, पीएसआई बलविंद्र, एएसआई प्रदीप, एएसआई सतीश और हेड कॉन्स्टेबल संदीप शामिल रहे। टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Latest News Latest Media Community