बेरी में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस:5 अध्यक्ष और 9 पार्षदों के नाम शामिल; अब 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में चेयरपर्सन और वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर नामांकन जमा करवाने तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिका चुनाव के लिए आज 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। जिसके बाद अब 45 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

बेरी में 14 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस:5 अध्यक्ष और 9 पार्षदों के नाम शामिल; अब 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी पालिका में चेयरपर्सन और वार्ड पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर नामांकन जमा करवाने तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिका चुनाव के लिए आज 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। जिसके बाद अब 45 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिन्हें आज ही चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। बेरी पालिका में 2 मार्च को वोटिंग होनी है।

 जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा बेरी नगर पालिका चुनाव के लिए चेयरमैन पद के लिए 10 और पार्षद पद के लिए कुल 49 नामांकन आवेदन हुए थे। जिनमें से 5 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। जिन्हें आज सिंबल अलॉट कर दिए जाएंगे। चेयरमैन पद के 5 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस नगर पालिका बेरी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जिनमें से आज 5 ने अपने आवेदन पत्र वापस लिए हैं। नाम वापस लेने वालों में अत्तर सिंह, मनीष कुमार , पिनाक बेरी, रवि, जिंदल शामिल हैं।

पार्षद पद के इन उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस वार्ड नंबर-3 से ज्योति, वार्ड नंबर-5 से संतोष, वार्ड नंबर-6 से आशीष कादयान व अजय, वार्ड नंबर-8 से धर्मवीर, वार्ड नंबर-9 से राजबाला, वार्ड नंबर-11 से ममता देवी, वार्ड नंबर-13 से दीपांशु, वार्ड नंबर-14 से रितु ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। निर्धारित है चुनावी खर्च नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा भी सीमित रहेगी। अध्यक्ष पद पर चुनाव में उम्मीदवार 12 लाख 50 हजार रुपए तक की राशि खर्च कर सकते हैं। पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए 3 लाख रूपए की राशि तय की गई है। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा।

Latest News Latest Media Community