हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर घमासान:BJP ने 39 इंचार्ज लगाए; दीपेंद्र बोले- बैलट पेपर से हो वोटिंग, पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे

हरियाणा में मार्च में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने इंचार्ज लगा दिए हैं। भाजपा ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, 2 मेयर और 3 चेयरमैन के उपचुनाव को लेकर 39 नेताओं की ड्यूटी लगाई है। लिस्ट में पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर चेयरमैन तक के नाम हैं। ये नेता अपने-अपने जिलों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर उनके प्रचार की जिम्मेदारी देखेंगे। उधर, कांग्रेस नेता और रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने बैलट पेपर से निकाय चुनाव कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा- 'उत्तराखंड में भी लोकल बॉडी के चुनाव बैलट पेपर से हुए। हमारा डेलिगेशन इसे लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। हम पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। इस पर जल्दी हाईकमान फैसला लेगा।' 7 नगर निगमों समेत 40 निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि पानीपत नगर निगम में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सभी जगह के नतीजे एक साथ 12 मार्च को आएंगे। भाजपा की तरफ से जारी इंचार्जों की लिस्ट किन–किन शहरों में निकाय चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह के मुताबिक फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे। सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए चुनाव होंगे क्योंकि यहां से मेयर निखिल मदान और शक्तिरानी शर्मा विधायक चुने जा चुके हैं। नगर परिषद सोहना और नगर पालिका असंध व इस्माइलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हाेंगे। इसके अलावा पटौदी, थानेसर, सिरसा और अंबाला सदर नगर परिषद में सभी पदों पर चुनाव होंगे। 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे। BJP कमल के निशान पर लड़ेगी चुनाव विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हरियाणा भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह सभी नगर पालिकाओं का चुनाव अपने पार्टी चिन्ह पर लड़ेगी। कांग्रेस परंपरागत रूप से मेयर सहित नगर निगमों का चुनाव अपने पार्टी चिन्ह पर लड़ती है। हालांकि, इसको लेकर औपचारिक निर्णय अभी पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाना है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी सभी निकाय चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ने की घोषणा कर चुकी है। ************* निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा, ट्रांसफर-टेंडर पर रोक:हिसार-रोहतक समेत 8 निगम, 33 पालिका-परिषदों में एक साथ वोटिंग हरियाणा में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 7 नगर निगमों समेत 40 निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि पानीपत नगर निगम में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सभी जगह के नतीजे एक साथ 12 मार्च को आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

Latest News Latest Media Community