रोहतक में कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन:सरकारी कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग, 30 पुरुष और 10 महिलाएं चुनी गई
रोहतक में अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों का चयन सर छोटूराम स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। बता दें कि, केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती (पुरूष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा से 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सरकारी कर्मचारियों ने दिया ट्रायल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें प्राइमरी टीचर, खेल विभाग, वन्य जीव विभाग व रोडवेज सहित डीसी ऑफिस के कर्मचारी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने चयन के लिए पूरा जोर लगाया। ट्रायल देने पहुंचे 32 खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए फ्री स्टाइल पुरुष में 32 कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें से 10 का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए 27 कर्मचारी पहुंचे, जिनमें से 10 का चयन हुआ। फ्री स्टाइल महिला कर्मचारियों में भी 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फ्री स्टाइल में ये कर्मचारी हुए चयनित फ्री स्टाइल वूमन में 50 किलोग्राम में पीएन पायल, 53 किलोग्राम में पीएन प्रियंका, 55 किलोग्राम में मनीषा, 57 किलोग्राम में खेल विभाग से कोच पूजा गहलोत, 59 किलोग्राम में पीडब्ल्यूडी से बेलदार संतोष, 62 किलोग्राम में खेल विभाग सिरसा से असिस्टेंट रचना का चयन हुआ। इसके साथ ही 65 किलोग्राम में खेल विभाग रोहतक से कोच पिंकी, 68 किलोग्राम में डीसी ऑफिस से सुमन, 72 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से डीपीई मुकेश व 76 किलोग्राम में खेल विभाग से कोच निर्मला सैनी का चयन किया गया। ग्रीको रोमन में इन कर्मचारियों का हुआ चयन ग्रीको रोमन पुरुष में 55 किलोग्राम में हायर एजुकेशन से प्रतीक मोर, 60 किलोग्राम में पीडब्लूडी बी एंड आर से राकेश कुमार, 63 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से पावेल कुमार, 67 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से राजेंद्र सिंह, 72 किलोग्राम में रेवेन्यू विभाग से सलीम खान का चयन हुआ। वहीं, 77 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से सोनू, 82 किलोग्राम में रोडवेज से विनोद, 87 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से सविंद्र, 97 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से नवदीप सिंह, 130 किलोग्राम में खेल विभाग से राजेश का चयन किया गया। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में इनका हुआ चयन फ्री स्टाइल पुरुष में 57 किलोग्राम में वन्य जीव विभाग से नरेश जांगड़ा, 61 किलोग्राम में पीजीटी फिजिक्स नरेश, 65 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से रामकेश, 70 किलोग्राम में खेल विभाग से अमित कुमार, 74 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से आशीष का चयन हुआ। उधर, 79 किलोग्राम में डीसी ऑफिस सोनीपत से गौरव, 86 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार, 92 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से धर्मेंद्र, 97 किलोग्राम में खेल विभाग से देवेंद्र, 125 किलोग्राम में डीसी ऑफिस सोनीपत से प्रतीक का चयन किया गया।
रोहतक में अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों का चयन सर छोटूराम स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। बता दें कि, केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती (पुरूष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा से 30 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सरकारी कर्मचारियों ने दिया ट्रायल
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें प्राइमरी टीचर, खेल विभाग, वन्य जीव विभाग व रोडवेज सहित डीसी ऑफिस के कर्मचारी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने चयन के लिए पूरा जोर लगाया। ट्रायल देने पहुंचे 32 खिलाड़ी
प्रतियोगिता के लिए फ्री स्टाइल पुरुष में 32 कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें से 10 का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए 27 कर्मचारी पहुंचे, जिनमें से 10 का चयन हुआ। फ्री स्टाइल महिला कर्मचारियों में भी 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फ्री स्टाइल में ये कर्मचारी हुए चयनित
फ्री स्टाइल वूमन में 50 किलोग्राम में पीएन पायल, 53 किलोग्राम में पीएन प्रियंका, 55 किलोग्राम में मनीषा, 57 किलोग्राम में खेल विभाग से कोच पूजा गहलोत, 59 किलोग्राम में पीडब्ल्यूडी से बेलदार संतोष, 62 किलोग्राम में खेल विभाग सिरसा से असिस्टेंट रचना का चयन हुआ। इसके साथ ही 65 किलोग्राम में खेल विभाग रोहतक से कोच पिंकी, 68 किलोग्राम में डीसी ऑफिस से सुमन, 72 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से डीपीई मुकेश व 76 किलोग्राम में खेल विभाग से कोच निर्मला सैनी का चयन किया गया। ग्रीको रोमन में इन कर्मचारियों का हुआ चयन
ग्रीको रोमन पुरुष में 55 किलोग्राम में हायर एजुकेशन से प्रतीक मोर, 60 किलोग्राम में पीडब्लूडी बी एंड आर से राकेश कुमार, 63 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से पावेल कुमार, 67 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से राजेंद्र सिंह, 72 किलोग्राम में रेवेन्यू विभाग से सलीम खान का चयन हुआ। वहीं, 77 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से सोनू, 82 किलोग्राम में रोडवेज से विनोद, 87 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से सविंद्र, 97 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से नवदीप सिंह, 130 किलोग्राम में खेल विभाग से राजेश का चयन किया गया। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में इनका हुआ चयन
फ्री स्टाइल पुरुष में 57 किलोग्राम में वन्य जीव विभाग से नरेश जांगड़ा, 61 किलोग्राम में पीजीटी फिजिक्स नरेश, 65 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से रामकेश, 70 किलोग्राम में खेल विभाग से अमित कुमार, 74 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से आशीष का चयन हुआ। उधर, 79 किलोग्राम में डीसी ऑफिस सोनीपत से गौरव, 86 किलोग्राम में शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार, 92 किलोग्राम में सिंचाई विभाग से धर्मेंद्र, 97 किलोग्राम में खेल विभाग से देवेंद्र, 125 किलोग्राम में डीसी ऑफिस सोनीपत से प्रतीक का चयन किया गया।



