हरियाणा के मंत्रियों को कोठियां अलॉट:श्रुति-गंगवा और गौतम पड़ोसी बनेंगे; अनिल विज वेटिंग लिस्ट में, मनपंसद बंगला नहीं मिला
हरियाणा की नायब सैनी सरकार के 10 मंत्रियों को नए बंगले आवंटित किए गए हैं। अनिल विज और कृष्ण बेदी को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा भी पड़ोस में रहेंगे। इन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 48 और 49 नंबर की कोठियां आवंटित की गई हैं।
हरियाणा की नायब सैनी सरकार के 10 मंत्रियों को नए बंगले आवंटित किए गए हैं। अनिल विज और कृष्ण बेदी को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा भी पड़ोस में रहेंगे। इन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 48 और 49 नंबर की कोठियां आवंटित की गई हैं। इसके अलावा मंत्री कृष्ण पंवार को सेक्टर 3 में 32 नंबर की कोठी अलॉट की गई है। राव नरबीर सिंह को सेक्टर-5 में 52 नंबर का सरकारी आवास दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री अनिल विज 32 नंबर की कोठी लेने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें आवंटित नहीं की गई है।
हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सरकारी लेने से इनकार कर दिया है। विज अब तक के 7 बार के विधायक हैं, उन्होंने अभी तक के अपने कार्यकाल में एक बार भी सरकारी आवास और विधायक फ्लैट तक नहीं लिया। श्रुति, गंगवा और गौतम पड़ोसी होंगे इसके अलावा कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा और गौरव गौतम को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में कोठियां आवंटित की गई हैं। श्रुति को सेक्टर 7 के 72 नंबर की कोठी आवंटित हुई है। वहीं वहीं रणबीर गंगवा को 73 और गौरव गौतम को 75 नंबर का सरकारी आवास मिला है, जबकि आरती सिंह राव इसी सेक्टर के 82 नंबर सरकारी आवास में रहेंगी। डॉ कृष्ण लाल मिढ्ढा को सेक्टर 16 का 239 नंबर का सरकारी आवास आवंटित हुआ है।
सैनी सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं अनिल विज सीएम नायब सैनी की कैबिनेट में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों में अनिल विज सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। यही वजह है कि वह बंगला नंबर 32 लेना चाहते थे। अभी तक बंगला नंबर 32 सबसे वरिष्ठ विधायक या मंत्री को आवंटित किया जाता रहा है। इस बार कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार को आवंटित किए जाने से पहले यह पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को आवंटित किया गया था। विज को कोठी अलॉट नहीं करने की क्या वजह रही? अनिल विज अब तक सात बार विधायक रह चुके हैं। अभी तक उन्होंने एक बार भी चंडीगढ़ में सरकारी आवास नहीं लिया है। इस बार वह चाहते थे कि कोठी नंबर 32 उन्हें आवंटित की जाए। विज के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस बार अनिल विज परिवार के आग्रह पर सरकारी आवास लेने के इच्छुक थे, लेकिन अभी तक उन्होंने एक बार भी आवास नहीं लिया है, जिसके कारण सचिवालय प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग को सूचना नहीं दी गई।
इस कारण उन्हें आवास आवंटित नहीं किया जा सका। मिड्ढा सीएम आवास से सबसे दूर हरियाणा के सीएम का आवास चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में स्थित है। इस कारण सेक्टर 2 में रहने वाले सभी मंत्री और विधायक सीएम आवास के नजदीक हैं। सेक्टर 16 स्थित सरकारी आवास में रहने वाले डॉ. कृष्ण मिड्ढा सीएम आवास से सबसे दूर होंगे। पूर्व डिप्टी CM की कोठी में रहेंगे ढांडा सीएम सैनी के मंत्री महिपाल ढांडा इस बार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी में रहेंगे। सेक्टर-2 की जिस कोठी में दुष्यंत चौटाला रहते थे, उस कोठी में अब महिपाल ढांडा रहेंगे। इसके अलावा पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला की कोठी में कृष्ण पंवार रहेंगे।
ज्ञानचंद गुप्ता के सरकार आवास में नए स्पीकर हरविंद्र कल्याण शिफ्ट होंगे। राव नरबीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास में रहेंगे। विपुल को महिपाल ढांडा के पहले कार्यकाल में दिए गए सरकारी आवास को आवंटित किया गया है। वहीं पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास को श्रुति चौधरी को आवंटित किया गया है। रणबीर गंगवा को डॉ कमल गुप्ता, गौरव गौतम को एजी बलदेव राज महाजन की कोठी आवंटित की गई है। वहीं इस बार हार चुके असीम गोयल के सरकारी आवास को आरती सिंह राव को दिया गया है। जेपी दलाल की कोठी डॉ कृष्ण लाल मिढ्ढा को आवंटित किया गया है।



