हुड्डा के गढ़ से सीएम करेंगे प्रवास अभियान की शुरुआत:सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे
रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ से सीएम नायब सिंह सैनी अपने प्रवास अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। सीएम सैनी का पहला प्रवास रोहतक में होगा और उसके बाद पूरे प्रदेश के हर जिले में एक दिन का प्रवास सीएम करेंगे। सीएम के प्रवास को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ से सीएम नायब सिंह सैनी अपने प्रवास अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। सीएम सैनी का पहला प्रवास रोहतक में होगा और उसके बाद पूरे प्रदेश के हर जिले में एक दिन का प्रवास सीएम करेंगे। सीएम के प्रवास को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। सीएम नायब सिंह सैनी 14 अगस्त को रोहतक पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 15 अगस्त को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
आजादी के पर्व पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। बम स्क्वायड टीम लगातार स्टेडियम में जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, सीएम के कार्यक्रम को लेकर पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस भी लगातार स्टेडियम के आसपास गश्त करते हुए नजर आ रही है।
सीएम नायब सैनी अपने प्रवास अभियान की करेंगे शुरुआत सीएम नायब सिंह सैनी अपने प्रवास अभियान की शुरुआत भी रोहतक से करने जा रहे है। अपने प्रवास के दौरान सीएम नायब सैनी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके सुझाव लेते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निर्देश भी देंगे।
हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास सीएम नायब सैनी एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास कर रहे है। एक तरफ तो 15 अगस्त के बहाने अपने प्रवास की शुरुआत रोहतक से करते हुए कार्यकर्ताओं का मन टटोलने का प्रयास करेंगे। दूसरा हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास भी करेंगे, क्योंकि रोहतक जिले में अभी भाजपा का कोई भी विधायक नहीं है। ऐसे में 2029 के चुनाव की तैयारी भी अभी से सीएम करने जा रहे हैं।



