करण चौटाला ने घोषित की INLD युवा विंग की टीम:हरियाणा में 22 जिलाध्यक्ष बनाए, बोले- गांव-गांव तक मजबूत करेंगे पार्टी

इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को युवा विंग के 22 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की। उन्होंने यह लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी से चर्चा के बाद तैयार की। करण चौटाला ने बताया कि हर जिले से कई योग्य युवाओं के नाम आए थे

करण चौटाला ने घोषित की INLD युवा विंग की टीम:हरियाणा में 22 जिलाध्यक्ष बनाए, बोले- गांव-गांव तक मजबूत करेंगे पार्टी

इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को युवा विंग के 22 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की। उन्होंने यह लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी से चर्चा के बाद तैयार की। करण चौटाला ने बताया कि हर जिले से कई योग्य युवाओं के नाम आए थे और उनमें से किसी एक को चुनना आसान नहीं था।

फिर भी सभी के सहयोग से सबसे बेहतर युवाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अब सभी युवा जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर इनेलो में मेहनती, ईमानदार और जोश से भरे युवाओं की एक बड़ी टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी और गिरती शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। ऐसे में इनेलो युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी और उन्हें एक मजबूत मंच देगी।

यह रही पूरी सूची: सोनीपत- विकास मलिक अंबाला- गौरव यमुनानगर- गुरजिंदर संधू कुरुक्षेत्र- परदमन चहल करनाल- मनिंदर पूनिया पानीपत- अमन मांडी कैथल- जिला पार्षद देवेंद्र पुजारी जींद- राजेश बूरा भिवानी- संदीप घनघस हिसार- सूरज कालीरमन फतेहाबाद- नरेन कुमार सिरसा- भगवान कोटली रोहतक- बल्लू खेड़ीसाध फरीदाबाद- बॉबी डागर पलवल- सत्ते पहलवान झज्जर- अमरजीत कादयान दादरी- बबलू श्योरान महेंद्रगढ़- दीपक यादव रेवाड़ी- नीरज डहीनवाल गुरुग्राम- गौरव भाटी पंचकूला- राजू मौली नूंह/मेवात- रियाज आलम करण चौटाला ने कहा कि ये सभी युवा नेतृत्व पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाएंगे और बेरोजगारी व शिक्षा जैसे मुद्दों पर युवाओं की आवाज बनेंगे।

Latest News Latest Media Community