रोहतक में दोस्त की पत्नी का मर्डर:शराब के नशे में धुत होकर लड़ाई करने लगा, बीच-बचाव पर सिर में मारा लकड़ी का फट्टा
हरियाणा के रोहतक में 2 दोस्तों के बीच कहासुनी होने के बाद हुई हाथापाई में एक की पत्नी की जान चली गई। वह दोनों के झगड़े में बीच-बचाव के लिए आई थी, जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में लकड़ी का फट्टा लग गया था। विवाहिता के पति की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशे में था। दोनों के बीच बाजा बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। शराब पीकर घर आया था आरोपी मृतका की पहचान किरण (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। बिहार में दरभंगा का रहने वाला उसका पति राहुल रोहतक के सांपला क्षेत्र में प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। वहीं, आरोपी का नाम मंटू मांझी है। वह भी बिहार में पटना का रहने वाला है। राहुल ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात को मंटू शराब पीकर उसके घर आया था। वह आकर कहने लगा कि मुझे बाजा बजाकर सुना। इसके लिए मैंने उसे मना कर दिया। इससे वह झगड़ा करने लगा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। हाथापाई में लगा लकड़ी का फट्टा राहुल का कहना है कि जब मंटू को रोका गया तो उसने पास ही पड़ा लकड़ी का फट्टा उठा लिया। उस फट्टे से मंटू ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मेरी पत्नी किरण हमारा बीच-बचाव करने आई। इसी दौरान वह लकड़ी का फट्टा किरण के सिर में लग गया। इससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। किरण की खोपड़ी से खून निकलने के बाद उसे रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसके सिर में मरहम पट्टी की। राहुल के भी चोटें आई थीं, इसलिए डॉक्टर ने उसका भी इलाज किया। इसके बाद राहुल और किरण घर चले आए। रात को घर आकर सोए, सुबह नहीं उठी पत्नी शिकायतकर्ता ने बताया है कि रात को घर आकर सो गए, लेकिन सुबह किरण उठी नहीं। उसे जगाने का प्रयास किया। घर पर ही डॉक्टर बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना इंचार्ज अंकिता सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भेज दिया। पुलिस कर रही मामले में जांच सिटी थाना इंचार्ज ने बताया है कि आरोपी और पीड़ित दोनों दोस्त हैं। वे एक ही कंपनी में काम करते हैं और करीब 6 साल से यहां रह रहे हैं। मृतक महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सांपला थाने के SHO बिजेंदर सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा के रोहतक में 2 दोस्तों के बीच कहासुनी होने के बाद हुई हाथापाई में एक की पत्नी की जान चली गई। वह दोनों के झगड़े में बीच-बचाव के लिए आई थी, जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में लकड़ी का फट्टा लग गया था। विवाहिता के पति की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशे में था। दोनों के बीच बाजा बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। शराब पीकर घर आया था आरोपी
मृतका की पहचान किरण (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। बिहार में दरभंगा का रहने वाला उसका पति राहुल रोहतक के सांपला क्षेत्र में प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। वहीं, आरोपी का नाम मंटू मांझी है। वह भी बिहार में पटना का रहने वाला है। राहुल ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात को मंटू शराब पीकर उसके घर आया था। वह आकर कहने लगा कि मुझे बाजा बजाकर सुना। इसके लिए मैंने उसे मना कर दिया। इससे वह झगड़ा करने लगा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। हाथापाई में लगा लकड़ी का फट्टा
राहुल का कहना है कि जब मंटू को रोका गया तो उसने पास ही पड़ा लकड़ी का फट्टा उठा लिया। उस फट्टे से मंटू ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मेरी पत्नी किरण हमारा बीच-बचाव करने आई। इसी दौरान वह लकड़ी का फट्टा किरण के सिर में लग गया। इससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। किरण की खोपड़ी से खून निकलने के बाद उसे रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसके सिर में मरहम पट्टी की। राहुल के भी चोटें आई थीं, इसलिए डॉक्टर ने उसका भी इलाज किया। इसके बाद राहुल और किरण घर चले आए। रात को घर आकर सोए, सुबह नहीं उठी पत्नी
शिकायतकर्ता ने बताया है कि रात को घर आकर सो गए, लेकिन सुबह किरण उठी नहीं। उसे जगाने का प्रयास किया। घर पर ही डॉक्टर बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना इंचार्ज अंकिता सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए PGI भेज दिया। पुलिस कर रही मामले में जांच
सिटी थाना इंचार्ज ने बताया है कि आरोपी और पीड़ित दोनों दोस्त हैं। वे एक ही कंपनी में काम करते हैं और करीब 6 साल से यहां रह रहे हैं। मृतक महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सांपला थाने के SHO बिजेंदर सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।



