रोहतक में दीपेंद्र हुड्‌डा का भाजपा पर हमला:बोले- मजबूत मेयर चाहिए- मजबूर नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार ने विकास की पटरी से उतारा

हरियाणा के रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जीत की तरफ बढ़ रही है। चुनाव में अब पूरा समय दूंगा। रोहतक को एक मजबूत मेयर की जरूरत है, मजबूर मेयर की नहीं। अगर भाजपा का मेयर बना तो वह मजबूर होगा, जबकि कांग्रेस का मेयर मजबूत बनेगा। पत्रकारों से बात करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक को विकास की पहचान कांग्रेस ने दी थी।

रोहतक में दीपेंद्र हुड्‌डा का भाजपा पर हमला:बोले- मजबूत मेयर चाहिए- मजबूर नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार ने विकास की पटरी से उतारा

हरियाणा के रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जीत की तरफ बढ़ रही है। चुनाव में अब पूरा समय दूंगा। रोहतक को एक मजबूत मेयर की जरूरत है, मजबूर मेयर की नहीं। अगर भाजपा का मेयर बना तो वह मजबूर होगा, जबकि कांग्रेस का मेयर मजबूत बनेगा। पत्रकारों से बात करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक को विकास की पहचान कांग्रेस ने दी थी। लेकिन भाजपा के 11 साल में रोहतक को विकास की पटरी से उतार दिया गया।

पूर्व में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार रही, जिसके कारण रोहतक में विकास का पहिया थम गया। अगर दोबारा भाजपा का मेयर बना तो रोहतक का विकास नहीं होगा। भाजपा राज में सातवें आसमान पर भ्रष्टाचार दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार सातवें आसमान पर है। खुद भाजपा के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा 300 करोड़ रुपए के अमृत घोटाले का जिक्र कर चुके है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए जो पैसा आया, भाजपा के लोगों ने उस पैसे ही साफ कर दिया। भाजपा के अहंकार पर लगाम लगाने की जरूरत दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व भाजपा का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। निकाय चुनाव में भाजपा के भ्रष्टाचार व अहंकार पर वोट की चोट से लगाम लगाने की जरूरत है। निकाय चुनाव में जीत के साथ अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की नींव रखने का काम किया जाएगा।

उड़न खटोले पर भाजपा का अहंकार दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उड़न खटोले पर सीएम उड़ रहे हैं, यह बात भाजपा के ही मंत्री अनिल विज ने कही हैं। हम कह रहे हैं कि सीएम उड़न खटोले पर नहीं, भाजपा का अहंकार उड़न खटोले पर सवार है। सब जानते हैं कि भाजपा ने कैसे विधानसभा चुनाव को मैनेज कर सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत से मात्र आधे प्रतिशत अधिक वोट लेकर सरकार बनी है। रोहतक पर काम की बजाय राजनीतिक रूप से फोकस दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का रोहतक पर केवल राजनीतिक फोकस है। काम के मामले में रोहतक की हमेशा अनदेखी की गई है।

 भाजपा कोई भी बड़ी परियोजना लेकर नहीं आई। जो परियोजना चल रही थी, उनका पैसा भी डकार गए और उनकी जांच तक नहीं की गई। भाजपा में आचार संहिता को मानने वाले लोग नहीं है। भाजपा के घोटाले सामने आ रहे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के घोटाले सामने आ रहे है। फरीदाबाद में ईडब्ल्यूएस, जो एससी समाज के लिए मकान पास हुए थे, वो उन्हें मिले ही नहीं। भाजपा सरकार के लोग उन्हें भी डकार गए। निगमों में सफाई घोटाले हुए, जो उजागर हो रहे है। फिर किस मुंह से विकास की बात कर रहे हैं।

Latest News Latest Media Community