CM बोले- केजरीवाल जिस मिट्‌टी में जन्मे, उसे कलंकित किया:हिसार के रहने वाले AAP सुप्रीमो; यमुना में जहर मिलाने के बयान से नाराज सैनी

हरियाणा CM नायब सैनी ने पानीपत में कहा कि यमुना में जहर मिलाने की बात कहकर अरविंद केजरीवाल ने जिस मिट्‌टी में जन्म लिया, उसी को कलंकित किया है। सीएम ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि अरविंद केजरीवाल मूल रूप से हिसार की सिवानी मंडी के रहने वाले हैं। पानीपत में बजट के लिए उद्योगपतियों की राय लेने पहुंचे सैनी ने आगे कहा- केजरीवाल को सोते हुए सपना आया कि हरियाणा ने यमुना में जहर मिला दिया। इसके बाद वो उठा और उसने आरोप लगाने शुरू कर दिए। ये लोगों के अंदर भय पैदा करने का काम कर रहा है। बता दें कि AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा था कि यमुना में हरियाणा की BJP सरकार ने जहर मिला दिया। जिसे हमारे इंजीनियरों ने बॉर्डर पर रोक दिया वर्ना दिल्ली में सामूहिक नरसंहार हो जाता। इस मामले में सरकार केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत कोर्ट में केस भी दायर कर चुकी है। जिसकी 17 फरवरी को सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में AAP ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की थी। जिसके बाद आयोग ने केजरीवाल को कल यानी 31 जनवरी को सबूतों के साथ 11 बजे तक जवाब देने को कहा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सैनी ने कहा - कुछ नहीं बचा तो आरोप हरियाणा पर लगा दिया सीएम ने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल से तंग हैं। उसने पिछले 10 सालों में झूठ के अलावा कोई काम नहीं किया। जब लोग उसके पास काम लेकर जाते हैं, तो वह इधर-उधर की बात करता है और आरोप लगाता है। ये वही केजरीवाल है, जिसने पहले चुनाव में कहा था कि यमुना को साफ कर दूंगा। अगले चुनाव में कहा कि मुझे एक और मौका दो, मैं इस बार यमुना को साफ कर दूंगा। अब तीसरे चुनाव में उसके पास कहने को कुछ नहीं बचा, तो आरोप हरियाणा पर लगा दिया। हरियाणा दिल्ली को स्वच्छ-शुद्व पानी दे रहा है। दिल्ली हमारा ही परिवार है, लेकिन केजरीवाल के ये आरोप असहनीय हैं। दिल्ली में पानी की कमी नहीं है, बस उसके वितरण करने की कमी है। लेकिन केजरीवाल का पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार की ओर तो ध्यान है कि कहां से कितना कमीशन आ जाए। मगर, लोगों को सुविधाएं कैसे मिलें, ये उसे नहीं पता। राहुल बोले- केजरीवाल कभी नहीं पिएंगे यमुना का पानी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर यमुना के पानी के सहारे निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक पोस्ट में लिखा- केजरीवाल क्या खुद यमुना का पानी पिएंगे? कभी नहीं क्योंकि, वो जानते हैं एक बार पिएंगे तो अस्पताल में मिलेंगे। मगर, प्रदूषित पानी वो पूरी दिल्ली को लगातार पिला रहे हैं। हरियाणा-दिल्ली में यमुना के विवाद को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली जल बोर्ड की CEO केजरीवाल का बयान खारिज कर चुकी दिल्ली जल बोर्ड की CEO शिल्पा शिंदे ने 27 जनवरी को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केजरीवाल के दावे को गलत बताया था। उन्होंने पत्र में लिखा- हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान का कोई आधार नहीं है। इसमें बताए गए फैक्ट गलत और भ्रामक हैं। ऐसे गलत बयानों से दिल्ली वासियों में डर पैदा होता है। अन्य राज्यों के साथ संबंधों पर भी बुरा प्रभाव होता है। यह मामला उपराज्यपाल के संज्ञान में लाया जाए। दिल्ली CM आतिशी को खड़ाऊ मुख्यमंत्री कह चुके सैनी यमुना में जहर के विवाद पर बुधवार को दिल्ली CM आतिशी ने लिखा था कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। आप और मैं साथ चलते हैं। सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे। सबको पता चलना चाहिए कि हरियाणा सरकार दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है। इसके जवाब में CM सैनी ने कहा- आप-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जी, आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो जहर नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जहर जरूर भरा हुआ है। कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणा वासियों को ही कोसती रहती हैं।

Latest News Latest Media Community