हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मी 28 को भूख हड़ताल पर:जियो फेंसिंग हाजिरी के खिलाफ आंदोलन करेंगे तेज; विधायकों-सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापन

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स एवं कर्मचारी 28 अगस्त को सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इससे पहले 22 अगस्त को होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व सभी विधायकों और सांसदों को जियो-फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मी 28 को भूख हड़ताल पर:जियो फेंसिंग हाजिरी के खिलाफ आंदोलन करेंगे तेज; विधायकों-सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापन

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स एवं कर्मचारी 28 अगस्त को सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इससे पहले 22 अगस्त को होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व सभी विधायकों और सांसदों को जियो-फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने की। तालमेल कमेटी के सदस्य तथा हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के महासचिव अनील यादव, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी शामिल रही।

बोले- स्वास्थ्य मंत्री ने तोड़ा भरोसा कमेटी नेताओं के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 8 जुलाई को कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिया था कि इस मुद्दे पर समाधान निकाला जाएगा और किसी को जियो-फेंसिंग के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। लेकिन कुछ अधिकारियों द्वारा लगातार इस संबंध में पत्र जारी किए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति पहले से ही लागू है, तो जियो-फेंसिंग की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने इसे अव्यवहारिक और गैर-कानूनी बताते हुए निजता के अधिकार का हनन करार दिया है। उल्लेखनीय है कि यह आदेश केवल स्वास्थ्य विभाग में ही लागू किया गया है। बैठक में कई संगठनों ने लिया भाग बैठक में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन, एनएचएम कर्मचारी संघ, डेंटल सर्विसेज एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 28 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गईं, तो 31 अगस्त को पुनः बैठक कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मीटिंग में स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के महासचिव सतपाल खासा, हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमित बुरा, फार्मेसी एसोसिएशन के प्रधान जगदीप सिंह, हरियाणा सिविल डेंटल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. कपिल शर्मा और नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान विनिता बांगड भी मौजूद रहीं।

Latest News Latest Media Community