हरियाणा के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर वसूली शुरू:सिंगल साइड के ही ₹235 से ₹2260 चुकाने होंगे; मासिक पास भी ₹50 हजार तक का

हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 235 से 2260 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा मासिक पास 50 हजार तक का है। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को गाड़ियों

हरियाणा के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर वसूली शुरू:सिंगल साइड के ही ₹235 से ₹2260 चुकाने होंगे; मासिक पास भी ₹50 हजार तक का

हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 235 से 2260 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा मासिक पास 50 हजार तक का है। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को गाड़ियों के लिए 350 रुपए का पास लेना होगा। यह टोल प्लाजा मुंडका–बक्करवाला में बनाया गया है।

यह टोल एक्सप्रेसवे के 46 किमी हिस्से से गुजरने के बदले देना होगा। इसे हरियाणा का अभी तक का सबसे महंगा टोल माना जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी से 17 अगस्त को द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ इसका उद्घाटन किया था। महंगे टोल से लोग नाराज, पहले दिन बहस हुई तो पुलिस बुलाई टोल की यह वसूली रविवार को ही शुरू हुई। जैसे ही लोगों ने महंगे रेट देखे तो टोल कर्मियों से उनकी बहस हो गई।

आसपास के लोगों ने भी कहा कि इसके बारे में पूरी जानकारी तक नहीं दी गई। अचानक टोल वसूली ने उन्हें चौंका कर रख दिया। कंपनी बोली- भारी लागत आई है टोल की वसूली का जिम्मा रिद्दी कंपनी को दिया गया है। इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि UER–2 महत्वपूर्ण परियोजना है। जिसके निर्माण में 7,700 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके रखरखाव में भी बड़ा खर्चा होगा। इस वजह से टोल की दरें ज्यादा हैं।

Latest News Latest Media Community