रोहतक में शोभायात्रा के साथ आज स्थापित होंगी गणेश प्रतिमा:शहर में निकाली जाएंगी कलश यात्रा, मिट्टी की प्रतिमा रहेंगी आकर्षण

रोहतक में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। शहर में अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। गणेश पंडालों में पीओपी की बजाय मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का आकर्षण देखने को मिलेगा। वहीं, लोगों में भी गणेश उत्सव को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। मूर्ति स्थापना से पूर्व शहर में

रोहतक में शोभायात्रा के साथ आज स्थापित होंगी गणेश प्रतिमा:शहर में निकाली जाएंगी कलश यात्रा, मिट्टी की प्रतिमा रहेंगी आकर्षण

रोहतक में गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। शहर में अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। गणेश पंडालों में पीओपी की बजाय मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का आकर्षण देखने को मिलेगा। वहीं, लोगों में भी गणेश उत्सव को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। मूर्ति स्थापना से पूर्व शहर में अनेक स्थानों पर कलश यात्रा निकाली जाएंगी, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगी।

शहर में कई स्थानों पर बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें अधिकतम 9 फुट ऊंची मिट्टी की गणेश प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। वहीं, पंडालों को किसी न किसी थीम को आधार बनाकर सजाया गया है, जिसपर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। 78 संघ परिवार ने देर रात निकाली शोभायात्रा 78 संघ परिवार की तरफ से दुर्गा भवन में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके लिए रात को शहर में गणेश प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व राजेश जैन ने किया। 78 संघ परिवार की तरफ से 9 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। साथ ही 1100 कलश मूर्ति स्थापना के साथ ही पंडाल में रखे जाएंगे। सुरक्षा के लिए पंडाल में सीसीटीवी लगाए गए हैं। समर्पण यूथ क्लब का हुडा कॉम्प्लेक्स में सजा पंडाल समर्पण यूथ क्लब की तरफ से गणेश उत्सव को लेकर भाजपा कार्यालय के सामने हुडा कॉम्प्लेक्स में पंडाल को सजाया गया है।

मूर्ति स्थापना से पूर्व आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो हुडा कॉम्प्लेक्स के चारों तरफ का भ्रमण करते हुए पंडाल में संपन्न होगी। इसके बाद मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। पुरानी अनाज मंडी में रामसेवा मंडल करेगा मूर्ति स्थापना पुरानी अनाज मंडी में गणेश उत्सव को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है। रामसेवा मंडल की तरफ से पुरानी अनाज मंडी में रामलीला की स्टेज पर मुख्य दरबार बनाया है, जहां गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। पूरे पंडाल में आकर्षक लाइट व फूल लगाए गए हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।

Latest News Latest Media Community