रोहतक में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग आज:विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे अध्यक्षता, सुनी जाएगी लोगों की शिकायतें

रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार को जिला विकास भवन के डीआरडीए हॉल में आयोजित की जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे और लोगों की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश देंगे।

रोहतक में ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग आज:विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे अध्यक्षता, सुनी जाएगी लोगों की शिकायतें

रोहतक में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार को जिला विकास भवन के डीआरडीए हॉल में आयोजित की जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे और लोगों की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश देंगे। ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में पहली बार सदस्य बने भाजपा नेता शामिल होंगे।

 इनमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल अजय बंसल, महम से चुनाव लड़ चुके दीपक हुड्डा, वरिष्ठ नेता गुलशन भाटिया, कंवल सिंह सैनी व महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन भी शामिल है। भाजपा ने कुल 52 कार्यकर्ताओं को ग्रीवेंस का सदस्य बनाया हुआ है। कांग्रेस विधायकों पर रहेंगी नजरें ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस के विधायकों पर भी नजरें रहेंगी। इनमें महम से बलराम दांगी, रोहतक से भारत भूषण बतरा व कलानौर से शकुंतला खटक शामिल है।

हालांकि नगर निगम हाउस की मीटिंग में कांग्रेस के सांसद व विधायक गायब रहे थे। अब देखना यह है कि क्या ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में वो आएंगे या फिर यहां भी कुर्सी खाली दिखाई देंगी। पिछली मीटिंग में एक एजेंडा रखा था पेंडिंग ग्रीवेंस कमेटी की पिछली मीटिंग 2 जुलाई को हुई थी, जिसमें पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने 18 मुद्दों को रखा गया था। उनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि एक शिकायत को पेंडिंग रखा गया था। उस शिकायत को आज दोबारा मंत्री के सामने रखा जाएगा।

Latest News Latest Media Community