हरियाणा अपडेट्स, CMO में खुल्लर फिर सबसे पावरफुल; एक्साइज एंड टैक्सेशन, वित्त, रेवेन्यू समेत 21 विभाग दिए गए
हरियाणा के पूर्व CM केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर फिर से मुख्यमंत्री नायब सैनी ऑफिस (CMO) के पावर सेंटर बन गए हैं। CM सैनी ने उन्हें 21 अहम विभागों की जिम्मेदारी दी है। मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को CMO का ओवरऑल इंचार्ज भी बनाया गया है। इन विभागों की फाइल खुल्लर के बिना आगे नहीं बढ़ेंगी। उनके पास एक्साइज एंड टैक्सेशन, वित्त, रेवेन्यू, स्वास्थ्य, गृह, उद्योग, जनसंपर्क, सिंचाई, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे अहम विभाग रहेंगे। विधायी कार्य भी राजेश खुल्लर को ही देखने को कहा गया है। विधायी प्रस्ताव और अध्यादेश तक जारी करने के मामले देखने की जिम्मेदारी भी खुल्लर को मिली है। इसके अलावा CM के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को 9 विभाग दिए हैं। CM की घोषणाओं से संबंधित काम भी गुप्ता देखेंगे। पूरी खबर पढ़ें...
हरियाणा के पूर्व CM केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर फिर से मुख्यमंत्री नायब सैनी ऑफिस (CMO) के पावर सेंटर बन गए हैं। CM सैनी ने उन्हें 21 अहम विभागों की जिम्मेदारी दी है। मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को CMO का ओवरऑल इंचार्ज भी बनाया गया है। इन विभागों की फाइल खुल्लर के बिना आगे नहीं बढ़ेंगी।
उनके पास एक्साइज एंड टैक्सेशन, वित्त, रेवेन्यू, स्वास्थ्य, गृह, उद्योग, जनसंपर्क, सिंचाई, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे अहम विभाग रहेंगे। विधायी कार्य भी राजेश खुल्लर को ही देखने को कहा गया है। विधायी प्रस्ताव और अध्यादेश तक जारी करने के मामले देखने की जिम्मेदारी भी खुल्लर को मिली है। इसके अलावा CM के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को 9 विभाग दिए हैं। CM की घोषणाओं से संबंधित काम भी गुप्ता देखेंगे।



