रोहतक में किला रोड बाजार में अवैध कब्जे हटाए:डेढ़ करोड़ से बनेगा मॉडल मार्केट; निगम बोला- 45 दिन में बदलेगा बाजार का स्वरूप
रोहतक के किला रोड बाजार को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुकानदारों के विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने कल अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया। टीम सुबह बाजार में पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। नगर निगम ने दुकानदारों
रोहतक के किला रोड बाजार को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुकानदारों के विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने कल अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया। टीम सुबह बाजार में पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। नगर निगम ने दुकानदारों को पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन कई दुकानदारों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। ऐसे में निगम को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और अवैध रूप से निकाले गए छज्जों व अतिक्रमण को हटाया गया।
अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई बाजार को सुव्यवस्थित और मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने के लिए की जा रही है। मॉडल मार्केट बनाने का सरकारी आदेश सीएम नायब सैनी की तरफ से एक मॉडल मार्केट बनाने के निर्देश दिए गए है, जिसके लिए किला रोड मार्केट को पहले ही चिह्नित किया जा चुका था। मॉडल मार्केट बनाने की ई-निविदा भी की जा चुकी थी। मार्केट का निगम अधिकारियों की तरफ से निरीक्षण भी किया गया है। मार्केट में जो अवैध कब्जों की दिक्कत थी, उसे हटाने का काम किया गया है। डेढ़ करोड की लागत से होंगे विकास कार्य नगर निगम की तरफ से किला रोड मार्केट में विकास कार्य करवाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
इसके लिए निगम ने पहले ही योजना बना ली थी। सड़क के दोनों तरफ बरसाती पानी के लिए नाले बनाए जाएंगे, जिसका कार्य शुरू हो चुका है। मार्केट में जल्द ही सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। डेढ़ महीने में मार्केट का बदल जाएगा स्वरूप नगर निगम की तरफ से मॉडल मार्केट बनाने का प्रयास शुरू हो चुका है। करीब 45 दिनों के अंदर शहर में किला रोड मार्केट का सौंदर्यीकरण करके एक नए स्वरूप में लोगों को बाजार दिया जाएगा।
नए रूप में मार्केट बनकर तैयार होने के बाद ग्राहकों को भी खरीदारी करने में आनंद आएगा। प्रशासन का सहयोग करें दुकानदार नगर निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि किला रोड मार्केट को मॉडल मार्केट बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए है। दुकानदार नगर निगम व प्रशासन का सहयोग करें और अतिक्रमण न करें। यह कार्य किसी को परेशान करने के लिए नहीं किया जा रहा। नाला सफाई व सौन्दर्यीकरण के लिए ही अतिक्रमण हटाना जरूरी है।



