रणजीत गिल के घर विजिलेंस रेड पर पंजाब में सियासत:अकाली दल बोला-बिक्रम की हिस्सेदारी ट्रंप की कंपनियों में भी, एक टीम अमेरिका भेज दो

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अगुवाई में पंजाब बीजेपी जॉइन करने के करीब 12 घंटे बाद ही बिजनेसमैन रणजीत सिंह गिल के घर और ठिकानों पर विजिलेंस की रेड पड़ गई, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। सरकार ने इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार बिक्रम सिंह मजीठिया से जोड़ते हुए कहा कि गिल और मजीठिया के बीच लेन-देन की जांच हो रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। मजीठिया के वकील और सीनियर अकाली नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि अब तक सरकार को मजीठिया के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, इसलिए अब गिल्को कंपनी के मालिक रणजीत सिंह गिल से मजीठिया का नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो सरकार यह भी साबित कर दे कि मजीठिया का पैसा एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों में भी लगा है, और एक विजिलेंस टीम अमेरिका भेज दे। उनका कहना है कि यह मुकदमा पूरी तरह झूठा है और जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। कलेर ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर उठाए 4 सवाल अनमोल गगन मान ने इस्तीफा क्यों दिया था कलेर ने कहा कि सरकार ये दावा कर रही है कि रणजीत सिंह गिल के घर रेड से बिक्रम सिंह मजीठिया से हुए लेन-देन का पता चला है। मेरा आम आदमी पार्टी से सवाल है कि रणजीत सिंह गिल को तो पार्टी छोड़े हुए काफी समय हो गया है। पिछले समय में चर्चा थी कि रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं। क्या इसी करके विरोध में खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया था? बाद में उसे मनाया गया। विजिलेंस का डर दिखाकर सौदेबाजी हो रही थी कलेर ने कहा कि क्या जो यह पंद्रह से 20 दिन विजिलेंस रेड में समय लगा है, उसमें विजिलेंस का डंडा दिखाकर रणजीत सिंह गिल से सौदेबाजी हो रही थी? जब बात सिरे नहीं चढ़ी विजिलेंस की रेड हुई। जब वह बीजेपी में चले गए तो विजिलेंस की टीमें एकदम उनके घर पहुंच गईं। यह अकाली दल का विषय नहीं है। पहले आपने जो मनोहर कहानियां सुनाई थीं कलेर ने काह कि पहले पंजाब सरकार ने कहा कि मजीठिया केस में 141 करोड़ फॉरेन इन्वेस्टमेंट हुआ है, 29 मोबाइल मिले हैं। लेकिन वह अभी तक नहीं मिले? फिर कहते थे कि 540 करोड़ क्लियर बॉटल कैपिटल मजीठिया की है। लेकिन अभी तक कपंनी को समन नहीं किए। क्या सरकार डर गई है? पता लग गया है कि यह बहुत बड़ी कंपनी है? अब कह रहे हैं कि गिल्को ग्रुप में मजीठिया का पैसा लगा है अब सारी बीजेपी गिल के पक्ष में आ गई। मैं आम आदमी पार्टी को कहना चाहता हूं कि यह ठीक नहीं है। अब एक ही कहानी बच गई है कि ट्रंप ने जो अमेरिका में इलेक्शन जीती है, एलन मस्क और ट्रंप की कंपनियों में मजीठिया का पैसा लगा है। एक विजिलेंस की टीम अब हम अमेरिका भी भेज दो। क्योंकि मुकदमा झूठा है, मिल कुछ नहीं रहा है। ऐसे में छुट्टी कर आएंगे। सीएम जी, मजीठिया से ध्यान हटाकर पंजाब की बिगड़ी हुई अमन-कानून स्थिति को दुरुस्त करो। पंजाब की कर्ज की पोटली भारी होती जा रही है। कुछ इसके बारे में भी सोचो।

रणजीत गिल के घर विजिलेंस रेड पर पंजाब में सियासत:अकाली दल बोला-बिक्रम की हिस्सेदारी ट्रंप की कंपनियों में भी, एक टीम अमेरिका भेज दो

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अगुवाई में पंजाब बीजेपी जॉइन करने के करीब 12 घंटे बाद ही बिजनेसमैन रणजीत सिंह गिल के घर और ठिकानों पर विजिलेंस की रेड पड़ गई, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। सरकार ने इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार बिक्रम सिंह मजीठिया से जोड़ते हुए कहा कि गिल और मजीठिया के बीच लेन-देन की जांच हो रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। मजीठिया के वकील और सीनियर अकाली नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि अब तक सरकार को मजीठिया के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, इसलिए अब गिल्को कंपनी के मालिक रणजीत सिंह गिल से मजीठिया का नाम जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो सरकार यह भी साबित कर दे कि मजीठिया का पैसा एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों में भी लगा है, और एक विजिलेंस टीम अमेरिका भेज दे। उनका कहना है कि यह मुकदमा पूरी तरह झूठा है और जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। कलेर ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर उठाए 4 सवाल अनमोल गगन मान ने इस्तीफा क्यों दिया था कलेर ने कहा कि सरकार ये दावा कर रही है कि रणजीत सिंह गिल के घर रेड से बिक्रम सिंह मजीठिया से हुए लेन-देन का पता चला है। मेरा आम आदमी पार्टी से सवाल है कि रणजीत सिंह गिल को तो पार्टी छोड़े हुए काफी समय हो गया है। पिछले समय में चर्चा थी कि रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं। क्या इसी करके विरोध में खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया था? बाद में उसे मनाया गया। विजिलेंस का डर दिखाकर सौदेबाजी हो रही थी कलेर ने कहा कि क्या जो यह पंद्रह से 20 दिन विजिलेंस रेड में समय लगा है, उसमें विजिलेंस का डंडा दिखाकर रणजीत सिंह गिल से सौदेबाजी हो रही थी? जब बात सिरे नहीं चढ़ी विजिलेंस की रेड हुई।

जब वह बीजेपी में चले गए तो विजिलेंस की टीमें एकदम उनके घर पहुंच गईं। यह अकाली दल का विषय नहीं है। पहले आपने जो मनोहर कहानियां सुनाई थीं कलेर ने काह कि पहले पंजाब सरकार ने कहा कि मजीठिया केस में 141 करोड़ फॉरेन इन्वेस्टमेंट हुआ है, 29 मोबाइल मिले हैं। लेकिन वह अभी तक नहीं मिले? फिर कहते थे कि 540 करोड़ क्लियर बॉटल कैपिटल मजीठिया की है। लेकिन अभी तक कपंनी को समन नहीं किए। क्या सरकार डर गई है? पता लग गया है कि यह बहुत बड़ी कंपनी है? अब कह रहे हैं कि गिल्को ग्रुप में मजीठिया का पैसा लगा है अब सारी बीजेपी गिल के पक्ष में आ गई। मैं आम आदमी पार्टी को कहना चाहता हूं कि यह ठीक नहीं है। अब एक ही कहानी बच गई है कि ट्रंप ने जो अमेरिका में इलेक्शन जीती है, एलन मस्क और ट्रंप की कंपनियों में मजीठिया का पैसा लगा है। एक विजिलेंस की टीम अब हम अमेरिका भी भेज दो। क्योंकि मुकदमा झूठा है, मिल कुछ नहीं रहा है। ऐसे में छुट्टी कर आएंगे। सीएम जी, मजीठिया से ध्यान हटाकर पंजाब की बिगड़ी हुई अमन-कानून स्थिति को दुरुस्त करो। पंजाब की कर्ज की पोटली भारी होती जा रही है। कुछ इसके बारे में भी सोचो।

Latest News Latest Media Community