अनिल विज को बीमार बता फंसे हरियाणा के मंत्री पंवार:दिन में बयान, शाम को सफाई; विज के रिएक्शन से पहले सुबह होते ही अंबाला पहुंचे

हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लेकर दिए गए बयान से विवाद शुरू हो गया। ट्रोलिंग के साथ ही फजीहत शुरू हुई तो मंत्री पंवार ने शाम को सफाई दी कि उनके बयान को तोड़मरोड कर और गलत ढंग से चलाया गया। इससे भी बात नहीं बनी तो रविवार की सुबह ही अनिल विज

अनिल विज को बीमार बता फंसे हरियाणा के मंत्री पंवार:दिन में बयान, शाम को सफाई; विज के रिएक्शन से पहले सुबह होते ही अंबाला पहुंचे

हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लेकर दिए गए बयान से विवाद शुरू हो गया। ट्रोलिंग के साथ ही फजीहत शुरू हुई तो मंत्री पंवार ने शाम को सफाई दी कि उनके बयान को तोड़मरोड कर और गलत ढंग से चलाया गया। इससे भी बात नहीं बनी तो रविवार की सुबह ही अनिल विज के पास अंबाला पहुंच गए। यहां थोड़ी देर दोनों नेता मीडिया के सामने रहे। हालांकि बयान पर दोनों नेताओं ने मीडिया से कोई औपचारिक बात नहीं की। बता दें कि मंत्री कृष्णलाल पंवार से कल शनिवार को रोहतक में अनिल विज को हारी हुई विधानसभा सीटों में इंचार्ज न लगाने को लेकर सवाल पूछा गया था।

इसके जवाब में पंवार ने कहा था कि विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इस वजह से उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई। विज के करीबी सूत्रों के मुताबिक मंत्री की इस तरह की बयानबाजी से अनिल विज नाखुश थे। हालांकि, जब मंत्री ने मीडिया में सफाई दे दी तो उसके बाद उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जानिए, मंत्री के बयान पर कैसे विवाद हुआ... मंत्री पंवार ने कहा- विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कल, शनिवार को किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में रोहतक पहुंचे हुए थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अनिल विज का नाम विधानसभा इंचार्जों की लिस्ट में नहीं है। इस पर पंवार ने कहा था- उनसे पूछा था , उनका स्वास्थ्य खराब था थोड़ा सा। हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनका सुझाव जैसे हमारे कैबिनेट की, जो कैबिनेट में सुझाव देते हैं तो माननीय मुख्यमंत्री को भी कैबिनेट में उनके सुझाव का सम्मान करते हैं।

इसलिए हमारे अनिल विज बहुत सीनियर साथी हैं, तो मैं विशेष तौर से सम्मान भी करता हूं। पूरी पार्टी करती है, मुख्यमंत्री करते हैं। विवाद होने लगा तो कहा- बयान को गलत ढंग से पेश किया जब पंवार की विज को लेकर टिप्पणी पर बवाल होने लगा तो शनिवार देर शाम मंत्री पंवार ने एक बयान जारी कर कहा कि अनिल विज एक अत्यंत सम्माननीय, अनुभवी और जनसेवा को समर्पित नेता हैं। उनका दशकों का राजनीतिक अनुभव, सरलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाती है। सोशल मीडिया पर मेरे एक बयान को तोड़-मरोड़ कर और गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। विज का राजनीतिक अनुभव कई जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पंवार ने कहा कि वह विज का मान सम्मान करते हैं। पूरे प्रदेश से लोग उनके पास समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और वे बिना भेदभाव सबकी मदद करते हैं। 

Latest News Latest Media Community