अनिल विज की नाराजगी पर रणबीर गंगवा का बयान:सीनियर नेता हैं, अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों पर बोले, हर देश के अपने नियम

हरियाणा के झज्जर में आज लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। शहर में प्रजापत समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर आम जनता से रूबरू हुए। गंगवा महाराजा दक्ष प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

अनिल विज की नाराजगी पर रणबीर गंगवा का बयान:सीनियर नेता हैं, अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों पर बोले, हर देश के अपने नियम

हरियाणा के झज्जर में आज लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। शहर में प्रजापत समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर आम जनता से रूबरू हुए। गंगवा महाराजा दक्ष प्रजापति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को ऊपर उठने का मौका मिल रहा है।

बिना खर्ची और पर्ची के भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में भी दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा की प्रचंड जीत होगी। हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने ब्लड डोनेशन कैंप में जाकर डोनर से मिले । मंत्री ने कहा कि सरकार ने ओबीसी समाज को आठ प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। वहीं हरियाणा में भाजपा ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का काम किया है। पहले की सरकारों में सिर्फ कुछ वर्गों को ही महत्व दिया जाता था। आज सभी वर्गों को साथ लेकर काम किया जा रहा है। वहीं समारोह में प्रजापति समाज के लोगों ने मंत्री का धन्यवाद भी किया है। झज्जर की सड़कों की खस्ताहाल पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि जल्द ही हरियाणा का बजट सत्र आने वाला है।

जिसमें झज्जर सहित हरियाणा की सभी सड़कों के विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसमें सड़कें बन रही हैं और लोगों को सुविधाएं मिली हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लेकर पूछे गए सवाल पर रणबीर गंगवा बचते नजर आए। पत्रकारों द्वारा उनकी नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कि अनिल विज सीनियर नेता हैं उनकी कोई नाराजगी नहीं है। अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के बारे में पूछे गए सवाल पर बोले कि हर देश के अपने अपने नियम हैं जिन पर वे काम करते हैं। प्रयागराज जाते समय दिल्ली में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री बोले कि 144 साल के बाद प्रयागराज के महाकुंभ का यह अवसर आया है। जिसमें सरकार ने अच्छी व्यवस्था की हुई है। आमजन को इसमें सरकार का सहयोग करना चाहिए और भीड़ वाली जगहों पर ध्यान भी रखना जरूरी है।

Latest News Latest Media Community