सूरजकुंड मेला में आज थीम स्टेट MP का क्लचर शो:पार्श्व गायक विपुल मेहता ने मेले में किया परफॉर्म, गीतों से लोगों का किया मनोरंजन

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 16 फरवरी की सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक विपुल मेहता ने परफॉर्म किया । पार्श्व गायक विपुल मेहता के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। 17 फरवरी की शाम को सूरजकुंड मेला के थीम स्टेट का मध्य प्रदेश का कल्चर शो होने जा रहा है।

सूरजकुंड मेला में आज थीम स्टेट MP का क्लचर शो:पार्श्व गायक विपुल मेहता ने मेले में किया परफॉर्म, गीतों से लोगों का किया मनोरंजन

हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 16 फरवरी की सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक विपुल मेहता ने परफॉर्म किया । पार्श्व गायक विपुल मेहता के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। 17 फरवरी की शाम को सूरजकुंड मेला के थीम स्टेट का मध्य प्रदेश का कल्चर शो होने जा रहा है। गेट नंबर 4 के पास शाम 7 बजे होगा शो सूरजकुंड मेले में इस बार मध्य प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भाग ले रहा है।

17 फरवरी की को मेले की सांस्कृतिक संध्या में मध्य प्रदेश का कल्चर शो होने जा रहा है। इससे पहले पार्श्व गायक विपुल मेहता ने 16 फरवरी की शाम को परफॉर्म किया। विपुल महता के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। पुल मेहता के गीतों पर झूमे लोग मेला में विपुल मेहता ने बॉलीवुड के गीतों से अपने शो की शुरूआत की और 2 घंटे तक उन्होंने अपने गीतों से समा बनाए रखा। मेला देखने आए दर्शकों ने उनके गीतों का भरपूर मजा लिया।विपुल मेहता एक भारतीय पार्श्व गायक हैं, जिनका जन्म अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ है। उन्होंने शो के सीजन 6 में इंडियन आइडल का खिताब जीता। विपुल ने 8 साल की उम्र से शास्त्रीय गायन सीखा और स्नातक की डिग्री के लिए मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। 2008 में, वह कार्यक्रम के दूसरे सीजन में अमूल स्टार वॉयस ऑफ़ इंडिया के फाइनलिस्ट बने, लेकिन फाइनल थ्री में जगह नहीं बना सके।

2012 में, उन्होंने इंडियन आइडल 6 के लिए आवेदन किया और सह-फाइनलिस्ट देवेंद्र पाल सिंह के साथ छठा सीज़न जीता। उनका पहला सिंगल "रोवन में" था जिसे असद चौहान ने लिखा और संगीतबद्ध किया था और अली मुस्तफ़ा ने इसका निर्माण किया था। अपनी जीत के बाद, उन्होंने अपना पहला एल्बम हैलो नमस्ते सत श्री अकाल भी रिलीज़ किया। मेला में आज थीम स्टेट MP का क्लचर शो मेला में आज थीम स्टेट मध्य प्रदेश का शो लोगों को देखने को मिलेगा। शाम के 7 बजे शो शुरू हो जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश के कलाकार वहा के कल्चर की झलक को पेश करेंगे। शो में मध्य प्रदेश के लोकगीतों की भी प्रस्तुति दी जायेगी और वहा के वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका भी लोगों को देखने को मिलेगा।

Latest News Latest Media Community