हरियाणा में भूकंप के जबरदस्त झटके:घबराए लोग घरों से बाहर दौड़े, बच्चे स्कूल बैंच के नीचे दुबके
हरियाणा में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर ये झटके लगे। करीब 10 सेकेंड तक झटके लगे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। जहां 10 किलोमीटर गहराई में हलचल हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही।

इसका असर गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, झज्जर, हिसार, रेवाड़ी में भी महसूस किए गए। हरियाणा के अलावा दिल्ली NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हरियाणा में इससे पहले महेंद्रगढ़ जिले में 27 जून की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई।
जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। वहीं बीते 6 महीने में दिल्ली और NCR में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंपरोधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र है।
भूकंप आने पर झज्जर के स्कूल में मचा हड़कंप भूकंप आने पर झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हड़कंप मच गया। जैसे ही झटके लगे तो बच्चे क्लासरूम में पढ़ाई कर कर रहे थे। कुछ बच्चे क्लासरूम में बैंच के नीचे छुप गए। वहीं कुछ बच्चे तुरंत क्लासरूम से बाहर खुली जगह पर आ गए।
हालांकि यहां किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।