सोनीपत में 15 अप्रैल को पहुंचेगी साइक्लोथॉन यात्रा:हजारों साइकिलिस्ट करेंगे स्वागत; नशे के खिलाफ कर रहे जागरूक, प्रशासन तैयार
हरियाणा में नशामुक्ति का संदेश लेकर चल रही साइक्लोथॉन यात्रा 15 अप्रैल को सोनीपत जिले में प्रवेश करेगी। सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा सबसे पहले रोहतक से गांव सिसाना में प्रवेश करेगी। यहां विधायक पवन खरखौदा भव्य समारोह में साइक्लोथॉन का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा खरखौदा शहर से होते हुए जिला पुलिस लाइन में रात्रि विश्राम करेगी। डीसी ने बताया कि 16 अप्रैल को सुभाष स्टेडियम से सोनीपत विधायक निखिल मदान साइक्लोथॉन को रवाना करेंगे। यात्रा विभिन्न चौकों से होते हुए गन्नौर के सीसीएएस जैन कॉलेज पहुंचेगी। यहां समापन समारोह में गन्नौर विधायक देवेन्द्र कादियान यात्रा को पानीपत के लिए रवाना करेंगे। हिसार से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन पूरे राज्य में युवाओं को जोड़ते हुए सामाजिक परिवर्तन का संदेश दे रही है। जिले में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। हजारों साइकलिस्ट इस यात्रा में शामिल होकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। साइक्लोथॉन का मार्ग और कार्यक्रम