पंचकूला में बैसाखी मेला शुरू:कालका विधायक ने किया उद्घाटन, बच्चों ने सजाई रंगोली, कल पंजाबी सिंगर रूपिंदर हैंडा देंगी प्रस्तुति
पंचकूला में पिंजौर के यादविंद्र गार्डन में दो दिवसीय बैसाखी मेले का शुभारंभ कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया। मेले में स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगोली, भाषण, फेस पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। समूह नृत्य, स्लोगन लेखन और हस्तलेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। समूह गायन, चित्रकला, वेस्ट से बेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरताज ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। मेले में खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें भी लगाई गई हैं। कल 13 अप्रैल को मशहूर पंजाबी गायिका रूपिंदर हैंडा लाइव प्रस्तुति देंगी। मेले में स्टॉल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।