सिरसा के पुराने डेरे पहुंचा राम रहीम:मस्ताना महाराज को नमन किया, डेरा मैनेजमेंट को निर्देश दिए, 7 फरवरी को बरनावा आश्रम जाएगा

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम की सिरसा डेरे में पैरोल के 8 दिन पूरे हो चुके हैं। आठवें दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे डेरा प्रमुख सिरसा में ही स्थित पुराने डेरे में पहुंचा। यहां डेरे के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज को नमन करने के बाद करीब एक घंटे तक शाह मस्ताना महाराज की पुराने फोटो और उनकी चीजों को निहारते हुए यादें ताजा की। इस दौरान डेरा मैनेजमेंट कमेटी के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान डेरामुखी ने मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. पीआर नैन को आदेश दिए कि परमार्थ के काम पहले की तरह आगे बढ़ाते रहें। जनसेवा के काम भी पहले ही भांति डेरे में चलते रहें। गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसे 10 दिन सिरसा में रहने की अनुमति मिली है। साढ़े सात साल से जेल में बंद राम रहीम को 12 बार पैरोल मिली लेकिन सिरसा आने की अनुमति पहली बार दी गई। डेरे के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े डेरा प्रमुख के डेरे में आने के कारण बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। डेरे के बाहर बैरिकेड पर पुलिस तैनात रही। शाह सतनाम चौक से बड़े डेरे तक 10 जगह पुलिस की बैरिकेडिंग के अलावा जवान तैनात रहे। डेरे के गेटों पर भी 200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 7 फरवरी को सिरसा से जाएगा यूपी डेरा प्रमुख सिरसा में 10 दिन की पैरोल पूरी करके 7 फरवरी को यूपी में बागपत जिले में बने बरनावा आश्रम के लिए रवाना होगा। डेरा प्रमुख अपनी 30 दिन की पैरोल में से बाकी 20 दिन बरनावा में ही गुजारेगा।

Latest News Latest Media Community